फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Yatra started from Uttarakhand for Ram darshan reached Ayodhya Ram devotees expressed their happiness

Haridwar: अयोध्या रामलला के दर्शन को पहुंची देवभूमि से यात्रा, इस तरह की रामभक्तों ने की खुशी जाहिर

Tue, 30 Jan 2024 02:53 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 30 Jan 2024 02:53 PM IST
सार

उत्तराखंड से राम दर्शन के लिए निकली यात्रा अयोध्या पहुंची तो नजारा देख रामभक्तों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 

विज्ञापन
Yatra started from Uttarakhand for Ram darshan reached Ayodhya Ram devotees expressed their happiness
उत्तराखंड से अयोध्या रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे लोग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तराखंड से राम दर्शन के लिए निकली यात्रा अयोध्या पहुंची। जहां पहुंचने के बाद रामभक्तों ने अपनी खुशी जाहिर की। बताया कि चार हजार लोगों के रहने की यहां व्यवस्था की गई है। तीर्थ पुरम क्षेत्र में उत्तराखंड के लोगों को ठहराया गया और रहने की व्यवस्था टेंट सिटी में की गई है।

विज्ञापन


रामभक्तों ने बताया कि सुबह पहुंचने पर चाय और गर्म पानी लोगों को दिया गया। फिर अलग-अलग टेंटो में रहने की व्यवस्था की गई। यहां अस्थाई शौचालय और स्नानालय  बनाए गए हैं। आज रामभक्तों को सरयू नदी स्नान, हनुमान गढ़ी, लता मंगेशकर चौक, कनक भवन का भ्रमण करने का मौका मिलेगा। कार्यकर्ताओं को लाउडस्पीकर से लगातार दिए निर्देश जा रहे हैं, कि रामलला के दर्शन कल करेंगे। उत्तराखंड बजरंग दल के प्रांत संयोजक अनुज वालिया इस पूरी यात्रा टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें, सोमवार को अयोध्या धाम के लिए हरिद्वार से स्पेशल ट्रेन आस्था एक्सप्रेस को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। हरिद्वार से करीब 980 यात्री ट्रेन में अयोध्या के लिए रवाना हुए, जबकि अन्य विभिन्न स्टेशनों से मिलाकर कुल 1504 यात्री ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं। यह ट्रेन अब 30 की सुबह 10 बजे ट्रेन अयोध्या पहुंचेगी। 30 व 31 जनवरी को अयोध्या में दर्शन करने के बाद 31 की शाम को पांच बजे रामभक्त हरिद्वार के लिए वापस चलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

राम मंदिर करोड़ों लोगों के संकल्प के शक्ति का केंद्र: सीएम

ट्रेन के रवाना होते ही श्रीराम के जयकारों से रेलवे स्टेशन गूंज उठा। सोमवार दोपहर साढ़े तीन बजे हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर आस्था एक्सप्रेस के रवाना होने से पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, नवनिर्मित श्रीराम मंदिर विश्व में अध्यात्म का सबसे बड़ा केंद्र बनेगा। राम मंदिर करोड़ों लोगों के संकल्प के शक्ति का केंद्र है। 



कहा, अयोध्या हमारी सांस्कृतिक और राष्ट्रीय भावना का प्रतीक भी बनेगा। आस्था एक्सप्रेस ट्रेन से यात्री अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन कर सकेंगे। सीएम ने कहा, राम भक्तों में उमंग और उत्साह है। यह भाव शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। सभी राम भक्त सैकड़ों वर्ष पुराने सपने को साकार रूप में देखने के लिए अयोध्या जा रहे हैं।
 

Uttarakhand: यूसीसी पर सीएम धामी का बड़ा बयान- विधानसभा सत्र में विधेयक लाकर प्रदेश में करेंगे लागू

इस मौके पर आरएसएस के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष (महानिर्वाणी) श्रीमहंत रविंद्रपुरी, महामंडलेश्वर रुपेंद्र प्रकाश, शहर विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed