फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Yatra organized for ease and accessibility of disabled people

Dehradun News: दिव्यांगों की सुगमता एवं सुलभता के लिए निकाली यात्रा

Sat, 08 Feb 2025 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Yatra organized for ease and accessibility of disabled people
Iदिव्यांगजनों के लिए समाज में सुगमता एवं सुलभता सुनिश्चित करने व जनसामान्य को उनके प्रति अधिक संवेदनशील एवं जागरूक करने के उद्देश्य से सुगम्य यात्रा का शुभारंभ किया गया। यह यात्रा राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) एवं न्यायालय आयुक्त, दिव्यांगजन के संयुक्त तत्वावधान में शुरू की गई।
विज्ञापन

I
Iआयुक्त, दिव्यांगजन गौरव कुमार एवं संस्थान के निदेशक मनीष वर्मा ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आयुक्त गौरव कुमार ने दिव्यांगजनों से सरकारी भवनों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों की सुगमता से जुड़े अपने सुझाव साझा करने का आग्रह किया। निदेशक मनीष वर्मा ने कहा, यह यात्रा न केवल जागरूकता बढ़ाने का माध्यम है, बल्कि यह दिव्यांगजनों के लिए एक समान और सुगम वातावरण तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है। इस मौके पर संस्थान के शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed