{"_id":"6b12ce29e41ac19b74941308ed56025e","slug":"yashpal-arya-will-remain-as-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"यशपाल आर्य फिलहाल बने रहेंगे अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यशपाल आर्य फिलहाल बने रहेंगे अध्यक्ष
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 03 Dec 2013 09:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले यशपाल आर्य को फिलहाल काम काज करते रहने के निर्देश मिले हैं।
विज्ञापन
अंबिका सोनी ने पद पर बने रहने को कहा
प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी ने उन्हें नई घोषणा होने तक पद पर बने रहने को कहा है। सूत्रों की मानें तो वर्तमान अध्यक्ष सभी को सूट कर रहे हैं।
आलाकमान कतई नहीं चाहता कि नए अध्यक्ष की घोषणा के बाद उत्तराखंड में पार्टी में नया बखेड़ा शुरू हो जाए। लिहाजा चार राज्यों के नतीजों के बाद ही कोई फैसला लेगी।
आर्य के इस्तीफे के बाद से ही उत्तरखंड के कुछ नेता अपने अपने दावे को पुख्ता बनाने के लिए जोड़ तोड़ में जुटे हैं। बावजूद आलाकमान इस पद पर नई तैनाती को लेकर उतावलापन नहीं दिखा रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को कोई दिक्कत नहीं आई
सरकार में शामिल मंत्रियों के मना कर देने के बाद जो नाम उभरकर आए हैं उससे कहीं न कहीं सरकार कमफर्ट जोन में नहीं रहेगी। आर्य से मुख्यमंत्री के रिश्ते बीच-बीच में गड़बड़ाए जरूर लेकिन उन्हें लेकर मुख्यमंत्री को कोई दिक्कत नहीं आई।
विज्ञापन
प्रदेश में पार्टी दो केंद्रों में बंटे ऐसा भी पार्टी नहीं चाहती। इसलिए सभी तरह केविकल्प, समीकरण पर चर्चा के बाद ही कोई फैसला होगा। दिल्ली चुनाव में पार्टी के प्रचार को पहुंचे उत्तरखंड के कई नेता जोड़-तोड़ में भी लगे रहे।
बारी-बारी मौका लगाकर सभी अंबिका सोनी से मिल लिए हैं। सभी ने अपने अनुभव और क्षमताओं का बखान अंबिका सोनी से किया है। बताते हैं कुछ नेता सिर्फ इसलिए मिले कि उन्हें अध्यक्ष न बनाया जाए।
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)