{"_id":"69680096b82e0dba1c094b51","slug":"yash-and-srishti-are-the-winners-in-the-400m-race-dehradun-news-c-5-drn1037-878597-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: 400 मीटर दौड़ में रायपुर के यश और सृष्टि बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: 400 मीटर दौड़ में रायपुर के यश और सृष्टि बने विजेता
विज्ञापन
परेड ग्राउंड में आयोजित सांसद चैंपियनशिप ट्राफी खेल महाकुंभ के शुभारंभ अवसर पर खिलाड़ी को मशा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा कल्याण विभाग व शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित जनपदीय सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में अंडर-19 वर्ग की 400 मीटर दौड़ में रायपुर के यश चौधरी व सृष्टि ठाकुर ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया।
बुधवार को परेड मैदान के नए बहुद्देश्यीय हॉल में प्रतियोगिता का शुभारंभ राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने बतौर मुख्य अतिथि किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना से प्रतिभाग करने को प्रेरित किया। कबड्डी के बालिका अंडर-14 वर्ग के पहले मैच में विधानसभा सहसपुर ने रायपुर को 39-19 से हराया। दूसरे मैच में विकासनगर ने राजपुर को 23-16 से शिकस्त दी। तीसरे मैच में चकराता ने सहसपुर को 26-21 से पराजित किया। बालक वर्ग के पहले मैच में चकराता ने मसूरी को 33-25 से हराया। एथलेटिक्स प्रतियोगिता के बालक अंडर-19 वर्ग की 400 मीटर दौड़ में विधानसभा रायपुर के यश चौधरी ने प्रथम व विकासनगर के संयम पटेल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में रायपुर की सृष्टि ने पहला व राजपुर की मानसी तोमर ने दूसरा और 100 मीटर दौड़ में राजपुर की दीपांशी तोमर ने प्रथम व चकराता की प्रियांशी तोमर ने द्वितीय स्थान कब्जाया। बालक अंडर-14 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में राजपुर के पंकज पहले व हिमांशु देवली दूसरे स्थान पर रहे। अंत में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।