फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Yamunotri Highway Danger zone activated due to rain Yatra is taking place amidst risk at many places

Yamunotri Highway: बारिश से डेंजर जोन फिर हुए सक्रिय...कई स्थानों पर जोखिम के बीच हो रही यात्रा

Mon, 16 Sep 2024 08:49 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 16 Sep 2024 08:49 PM IST
सार

Yamunotri Highway:  यमुनोत्री धाम को जोड़ने वाले यमुनोत्री हाईवे पर बड़कोट से लेकर जानकीचट्टी तक एक दर्जनभर से अधिक डेंजर जोन हैं। पूर्व में ट्रीटमेंट के नाम पर इन पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन मानसून में ये भूस्खलन जोन दोबारा सक्रिय हो गए हैं।

विज्ञापन
Yamunotri Highway Danger zone activated due to rain Yatra is taking place amidst risk at many places
यमुनोत्री हाईवे पर गिर रहे बोल्डर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुनोत्री हाईवे पर जगह-जगह बने डेंजर जोन मानसून की बारिश से फिर सक्रिय हो गए हैं। इस कारण स्थानीय लोगों के साथ श्रद्धालुओं को जोखिम के बीच आवाजाही करनी पड़ रही है। हाईवे पर जगह-जगह मलबा और बोल्डर गिरने का खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन


दरअसल, यमुनोत्री धाम को जोड़ने वाले यमुनोत्री हाईवे पर बड़कोट से लेकर जानकीचट्टी तक एक दर्जनभर से अधिक डेंजर जोन हैं। पूर्व में ट्रीटमेंट के नाम पर इन पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन मानसून में ये भूस्खलन जोन दोबारा सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन


खासतौर पर छटांगा पत्थरगाड के बीच, खनेड़ापुल कुथनौर के बीच, सिलाईबैंड आदि जगहों पर मलबा व बोल्डर गिरने से आए-दिन हाईवे पर यातायात बाधित हो रहा है, जिसके कारण स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Karanprayag News:  बदरीनाथ हाईवे पर चटवापीपल भूस्खलन जोन में फंसा ट्रक, घंटों मशक्कत के बाद शुरू हुई आवाजाही

वहीं, यहां हर पल मलबा और बोल्डर गिरने का खतरा बना हुआ है, जिसके चलते दुर्घटना की आशंका भी है। पुरोहित महासभा अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल, ब्लाॅक प्रमुख सरोज पंवार, मनमोहन उनियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य अरविंद रावत आदि ने हाईवे के भूस्खलन और डेंजर जोन का उपचार कराने की मांग की है।

यमुनोत्री हाईवे पर मानसून की बारिश से सक्रिय हुए डेंजर जोन को दोबारा दिखवाया जाएगा। जरूरत पड़ी तो टीएचडीसी के माध्यम से यहां उपचार भी कराया जाएगा।
-राजेश पंत, अधिशासी अभियंता लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed