फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Yamuna river water entered the huts of Van Gujjars, people ran away with goods

Dehradun News: वन गुर्जरों की झोपड़ियों में घुसा यमुना नदी का पानी, सामान लेकर भागे लोग

Tue, 11 Jul 2023 01:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Yamuna river water entered the huts of Van Gujjars, people ran away with goods
प्रदेश की सीमा पर बसे कुल्हाल ग्राम पंचायत की धौलातप्पड़ वन गुर्जर बस्ती और झोपड़ियों में यमुना का पानी घुसने से लोग संकट में फंस गए हैं। बस्ती के लोग सामान लेकर सुरक्षित स्थान की ओर भाग रहे हैं। रास्ते की मिट्टी का कटाव हो जाने से बस्ती का तहसील मुख्यालय से संपर्क कट गया है। करीब 80 परिवार प्रभावित है। मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने रास्ता बनाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन




कुल्हाल ग्राम पंचायत की धौलातप्पड़ बस्ती को जाने वाले रास्ते पर आए बरसाती नाले के पानी से मिट्टी का कटाव हो गया, जिससे बस्ती को जाने वाला रास्ता बंद हो गया। उधर बस्ती के किनारे बहने वाली यमुना नदी का पानी बस्ती में घुस जाने से खलबली मच गई है। बस्ती के निवासी घरेलू सामान उठाकर इधर-उधर भागने लगे। देर रात हुई इस घटना के बाद से बस्ती में रहने वाले लगभग 80 परिवारों ने पन्नी के सहारे जागकर रात गुजारी। ग्राम प्रधान मोहम्मद सलीम ने बताया कि घटना की सूचना राजस्व प्रशासन को दे गई थी जिसके बाद से प्रशासन की टीम मौके पर है। तहसीलदार प्रेम सिंह ने बताया कि रास्ता बंद हो जाने की सूचना मिली थी, जिसपर कार्रवाई करते हुए तुरंत जेसीबी लगाकर रास्ते को ठीक किया जा रहा है। इसके अलावा बस्ती की स्थिति पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed