फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   World Health Day will be celebrated in every hospital: Minister Dhan Singh said- 'Our planet, our health' will be the theme of program

हर अस्पताल में मनाया जाएगा विश्व स्वास्थ्य दिवस : मंत्री धन सिंह ने कहा- ‘हमारा ग्रह, हमारा स्वास्थ्य’ होगी कार्यक्रम की थीम

Tue, 05 Apr 2022 06:19 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 05 Apr 2022 06:19 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ‘हमारा ग्रह, हमारा स्वास्थ्य’ की थीम पर स्वास्थ्य दिवस को राज्य के प्रत्येक अस्पताल में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से हरित उपायों को प्रोत्साहित करना होगा।

विज्ञापन
World Health Day will be celebrated in every hospital: Minister Dhan Singh said- 'Our planet, our health' will be the theme of  program
dhan singh rawat - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि आगामी सात अप्रैल को प्रदेशभर के अस्पतालों में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाएगा। जिसमें विभिन्न कारणों से स्वास्थ्य पर पड़ रहे नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को सभी जिलों में व्यापक तैयारी करने के लिए दिशा-निर्देश जारी करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ‘हमारा ग्रह, हमारा स्वास्थ्य’ की थीम पर स्वास्थ्य दिवस को राज्य के प्रत्येक अस्पताल में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से हरित उपायों को प्रोत्साहित करना होगा। उन्होंने इस संबंध में शासन व निदेशालय स्तर पर कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर आयोजित करने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को अपने स्तर से निर्देश जारी करने को कहा है।
विज्ञापन

 

जनजागरुकता अभियान चलाया जाएगा
विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रमों के तहत प्रमुख रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग रोकने, कपड़े से निर्मित बैगों का उपयोग करने, जल संरक्षण, प्रदूषण की रोकथाम के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने, स्वस्थ रहने के लिए शारीरिक गतिविधियां बढ़ाने, मौसमी फलों, सब्जियों व खाद्य पदार्थों का अधिक उपयोग करने, स्वच्छ व सुरक्षित जल का उपयोग बढ़ाने के लिए जनजागरुकता अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...कूड़ा निस्तारण केंद्र में लगी भीषण आग: 32 गाड़ी पानी डालने के बाद भी नहीं बुझी, जहरीले धुएं का गुबार फैलने से मचा हड़कंप

इसके अलावा केंद्र व राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का प्रचार-प्रसार, रक्तदान शिविरों का आयोजन, स्वास्थ्य व आरोग्य केंद्रों की जानकारी, छात्र-छात्राओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं को भी कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed