फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   World class park will be built in President residence in Dehradun Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: देहरादून में राष्ट्रपति आशियाना में बनेगा विश्वस्तरीय पार्क, द्रौपदी मुर्मू रखेंगी आधारशिला

Fri, 07 Mar 2025 11:48 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 07 Mar 2025 11:48 AM IST
सार

उत्तराखंड की जनता के लिए खोला जाने वाला विश्व स्तरीय पार्क ऐतिहासिक परियोजना होगी, विश्व स्तरीय सुविधाएं, नवीन डिजाइन, टिकाऊ विशेषताएं होंगी। यह हरियाली, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एक केंद्र के रूप में काम करेगा। 

विज्ञापन
World class park will be built in President residence in Dehradun Uttarakhand  News in hindi
द्रौपदी मुर्मू - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रपति का देहरादून स्थित आशियाना विश्व स्तरीय पार्क बनेगा। 20 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 132 एकड़ के पार्क की आधारशिला रखेंगी। इसी दिन से राष्ट्रपति आशियाना आमजन के लिए खुलेगा जबकि पार्क अगले साल समर्पित किया जाएगा।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति आशियाना में अतिरिक्त सचिव डॉ. राकेश गुप्ता की अध्यक्षता में राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक हुई। बैठक में पार्क की जानकारी साझा की गई। इस पार्क की डीपीआर तैयार की जा रही है। पार्क का पूर्ण विकास होने के बाद राष्ट्रपति 2026 में इसे जनता को समर्पित करेंगी।

विज्ञापन

अतिरिक्त सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि उत्तराखंड की जनता के लिए खोला जाने वाला यह पार्क ऐतिहासिक परियोजना होगी, विश्व स्तरीय सुविधाएं, नवीन डिजाइन, टिकाऊ विशेषताएं होंगी। यह हरियाली, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एक केंद्र के रूप में काम करेगा। यह पहल उत्तराखंड के लोगों के साथ नागरिकों के जुड़ाव को बढ़ाने के राष्ट्रपति के दृष्टिकोण के अनुरूप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विभागीय अधिकारियों से अपेक्षा की कि पार्क की अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ सड़क, बिजली, पानी, यातायात, पार्किंग, संचार, सुरक्षा, शांति व्यवस्था आदि से संबंधित व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने अधिकारियों से पार्क के विकास तथा इसे और अधिक जनोपयोगी बनाने के लिए अपने सुझाव भी देने को कहा।

ये होंगी सुविधाएं

इस विशाल हरित क्षेत्र में अनेक आकर्षण युक्त सुविधाएं शामिल होंगी। जिसमें बहु-गतिविधि क्षेत्र, साइकिलिंग ट्रैक, विश्व स्तरीय खेल सुविधाएं, बच्चों के खेल क्षेत्र, पिकनिक लॉन, पैदल और जॉगिंग ट्रैक, वन प्रकृति पथ, जल सुविधाओं के साथ और कई अन्य आकर्षण भी यहां देखने को मिलेंगे।

आप भी दें बेहतर पार्क निर्माण के सुझाव

डॉ. गुप्ता ने बताया कि पार्क को दून के लोगों की इच्छाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप तैयार करने के लिए उनसे भी सुझाव लिए जाएंगे। इसमें सभी प्रबुद्धजनों के भी सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं। आधिकारिक राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट पर एक सार्वजनिक फीडबैक फॉर्म नागरिकों को सुझाव की सुविधा देगा। फॉर्म को लिंक https://rb.nic.in/ashiana पर छह अप्रैल तक भरना है। इसके अतिरिक्त, क्यूआर कोड को स्कैन करके भी पेज तक पहुंचा जा सकेगा।

ये भी पढ़ें...Chamoli: थराली के पास पातला गांव में घर में हुआ शॉर्ट सर्किट, अंदर सोए दादी-पोते की मौत, तीन बुरी तरह झुलसे

20 जून को आमजन के लिए खुलेगा आशियाना

अतिरिक्त सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने देहरादून में 21 एकड़ के राष्ट्रपति भवन राष्ट्रपति आशियाना की प्रगति की भी समीक्षा की। जिसे इस साल 20 जून को राष्ट्रपति जनता को समर्पित कर देंगी। भवन के अलावा, परिसर में आगंतुक सुविधा केंद्र, घुड़सवारी, एम्फीथिएटर, कला प्रदर्शन, कैफेटेरिया, स्मारिका स्टोर अन्य काफी कुछ जनता को देखने को मिलेगा। उन्होंने राष्ट्रपति अशियाना में किए जाने वाले कार्यों को समय से पूर्ण करने के भी निर्देश सभी अधिकारियों को दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed