फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   World Ayurveda Congress and Arogya Expo In Dehradun concludes Today

Dehradun: विश्व आयुर्वेद कांग्रेस का समापन, पहली बार पहुंचे 10 हजार से अधिक प्रतिनिधि, कई उपलब्धियां जुड़ीं

Sun, 15 Dec 2024 06:25 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 15 Dec 2024 06:25 PM IST
सार

12 से 15 दिसंबर तक चले विश्व आयुर्वेद कांग्रेस में 600 तकनीकी सत्र हुए। इसमें 250 से अधिक एक्सपो स्टाल लगाए गए थे।

विज्ञापन
World Ayurveda Congress and Arogya Expo In Dehradun concludes Today
विश्व आयुर्वेद कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून में आयोजित 10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो का आज समापन हो गया। समापन कार्यक्रम में राज्यपाल गुरमीत सिंह शामिल हुए। विश्व आयुर्वेद कांग्रेस में कई उपलब्धियां जुड़ी हैं। आयोजन समिति के अनुसार, इसमें 10,321 प्रतिनिधि पहुंचे हैं। यह पहली बार हुआ है कि आयुर्वेद कांग्रेस में 10 हजार से अधिक प्रतिनिधि पहुंचे हैं।

विज्ञापन


इससे पूर्व गोवा में हुए इसी कार्यक्रम में 5,102 प्रतिनिधि पहुंचे थे। चार दिन के कार्यक्रम डेढ़ लाख लोगों ने शिरकत की है। इसके अलावा पहली बार एनआईसीएसएम के सहयोग से पहली बार 451 प्रैक्टिशनर इस आयुर्वेद सम्मेलन में पहुंचे। इस विश्व आयुर्वेद कांग्रेेस में 172 तकनीकी सत्र हुए और 54 देशों से 352 विदेशी प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन


एक्सपो में 220 कंपनियां पहुंची हैं। यहां पर चार हजार लोगों ने आयुष क्लीनिक में जांच कराई। आयुष विभाग के अपर सचिव डॉ. विजय जोगदंडे ने बताया, कार्यक्रम में आयुष पर गहन चर्चा के साथ नई संभावनाओं पर बात हुई है। उधर, आयोजन समिति से जुड़े अनूप ठक्कर ने बताया, पहली बार राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ ने देश के बाहर यूरोप आयुर्वेद अकादमी एसोसिएशन को मान्यता दी है। इससे वे आयुर्वेद में प्रैक्टिस कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


National Games: जारी हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों के पांच प्रतीक, नए अवतार में दिखा शुभंकर मौली

राष्ट्रीय आयोजन कमेटी के महासचिव अनूप ठक्कर ने बताया कि नेपाल ने वेटनेरी आयुर्वेद की डिमांड की है। आयोजकों के अनुसार, देश में यह प्रैक्टिस हो रही है, पहली बार किसी विदेशी देश ने रुचि दिखाई है। इसके लिए नेपाल को जानकारी देने के साथ हर संभव सहायता दी जाएगी।

विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो 2024 के सफल आयोजन के लिए देश-विदेश से आए प्रतिनिधियों का आभारी हूं। आयुष भूमि उत्तराखंड में महत्वपूर्ण विचार विमर्श हुआ है, जिसके दूरगामी परिणाम सामने आएंगे। आयुष के विकास और इससे आम जन को लाभ पहुंचाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।
-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed