फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Workers should work hard for civic elections: Mahara

निकाय चुनाव को लेकर मेहनत से जुट जाएं कार्यकर्ता : माहरा

Sun, 08 Dec 2024 12:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Workers should work hard for civic elections: Mahara
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि नगर निगम चुनाव को लेकर कार्यकर्ता पूरी मेहनत से जुट जाएं। किसी भी स्तर पर कमी न बरतें। वार्ड समन्वयकों से समन्वय बनाकर वार्ड समितियों को और सक्रिय किया जाए।
विज्ञापन

राजपुर रोड स्थित राजीव भवन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने निवर्तमान पार्षदों के साथ बैठक की। माहरा ने कहा कि कांग्रेस लगातार जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रही है। इसका लाभ नगर निगम चुनावों में तभी मिलेगा, जब जनता के बीच जाकर निगम प्रशासन की नाकामियों को उजाकर करेंगे। उन्होंने महानगर अध्यक्ष को तैयारियों को लेकर जरूरी निर्देश दिए। महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि विगत वर्षों में लगातार जनहित के मामले जोरशोर से उठाए गए हैं। चुनाव में निश्चित इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

संगठन सर्वोपरि है, संगठन मजबूत रहेगा तो चुनाव लड़ना अपने आप ही सहज हो जाएगा। निगम क्षेत्र के प्रत्येक तीन वार्डों के लिए समन्वयकों की नियुक्ति की गई। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी, पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नीनू सहगल, निवर्तमान पार्षद हरी प्रसाद भट्ट, रमेश कुमार मंगू, मोहन गुरंग, उर्मिला थापा, महेंद्र रावत, हकुम सिंह घड़िया, अनुप कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed