फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Workers from Pachhadun will reach Delhi for the rally.

वोट चोर-गद्दी छोड़ रैली में पछवादून से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे दिल्ली : संजय किशोर

Wed, 03 Dec 2025 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 08:24 PM IST
विज्ञापन
Workers from Pachhadun will reach Delhi for the rally.
मसूरी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पछवादून संजय किशोर एवं वरिष्ठ नेता आर्येद्र शर्मा सहित अन्य ने शह
मसूरी। कांग्रेस के पछवादून जिलाध्यक्ष संजय किशोर ने कहा कि कांग्रेस की दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को आयोजित होने वाली वोट चोर-गद्दी छोड़ रैली में पछवादून क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे। रैली को सफल बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। 2027 में राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। कांग्रेस के रैली संयोजक आर्येंद्र ने कहा कि कांग्रेस के ग्राम स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में दिल्ली रैली में शिरकत करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि भाजपा सरकार एसआईआर के माध्यम से गड़बड़ी कर रही है। कांग्रेस को सभी संवैधानिक संस्थाओं पर पूरा विश्वास है लेकिन जो कमियां हैं उसको दूर करने का काम भी संवैधानिक संस्थाओं को करना होगा। मसूरी नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार मतदाताओं के नाम काटने का कुत्सित प्रयास कर रही है लेकिन कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, पीसीसी सदस्य उपेंद्र थापली, महेश चंद, राजेश प्रताप मल्ल, दर्शन रावत, अजीज अहमद, महिमानंद सहित आदि मौजूद रहे। उधर, जिलाध्यक्ष पछवादून बनने पर पहली बार मसूरी पहुंचे संजय किशोर ने शहीद स्थल पहुंचकर राज्य आंदोलनकारियों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed