फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Work to increase the capacity of transformer will be done

Dehradun News: आज विकासनगर क्षेत्र में बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

Sat, 10 Feb 2024 02:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Work to increase the capacity of transformer will be done
I- ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने का किया जाएगा कार्य
विज्ञापन

I

I- ओवरलोड की समस्या से मिलेगी निजातI

सब स्टेशन विकासनगर में शनिवार को ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में सुबह नौ से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ने से ओवरलोड की समस्या दूर होगी। ऊर्जा निगम के एसडीओ मोहम्मद अरशद ने बताया कि कार्य के चलते टाऊन, एनफील्ड, नगर पालिका, भीमावाला, बरोटीवाला, कटापत्थर, डाकपत्थर फीडर से जुड़े गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि इन फीडरों से मेन बाजार विकासनगर, पहाड़ी गली, मंडी चौक, एनफील्ड लाइन, बुलाकीवाला, मंडी पश्चिमीवाला, बाबूगढ़, अजीतनगर, शिवलोक कालोनी, भीमावाला, बरोटीवाला, मारटंडेल, लक्ष्मीपुर, मलूकावाला, गोकुलवाला, लालढांग, अंबाड़ी, डॉक्टगंज, बाढ़वाला, राजावाला, कटापत्थर, तौली भूड़, रसूलपुर, लाइन जीवनगढ़, तेलपुर, डाकपत्थर, जीवनगढ आदि गांव जुड़े हैं। वर्तमान में ट्रांसफार्मर की क्षमता 10 एमवीए है, जिसे बढ़ाकर 12.50 किया जाएगा।






Iतीन घरों में पकड़ी बिजली चोरीI

ऊर्जा निगम ने शुक्रवार को चकराता विकासखंड के इंद्रोली गांव में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौना तीन घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। अवर अभियंता अश्वनी कुमार ने बताया कि इंद्रोली गांव निवासी जगत सिंह, सुंदर सिंह और जगत सिंह के घर पर मीटर से पहले केबल कट कर बिजली चोरी पकड़ी गई। इस पर राजस्व पुलिस में विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

राजेंद्र प्रसाद यादव- संवाद

राजेंद्र प्रसाद यादव- संवाद

राजेंद्र प्रसाद यादव- संवाद

राजेंद्र प्रसाद यादव- संवाद

राजेंद्र प्रसाद यादव- संवाद

राजेंद्र प्रसाद यादव- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed