{"_id":"5c5e619cbdec222be7358835","slug":"work-n-tehsil-also-do-on-holiday-know-reason","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी के बाद भी शुक्रवार और शनिवार को तहसीलों में होगा काम, पीछे है यह वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी के बाद भी शुक्रवार और शनिवार को तहसीलों में होगा काम, पीछे है यह वजह
Sat, 09 Feb 2019 10:44 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 09 Feb 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ किसानों तक जल्द पहुंचाने के लिए अवकाश (शनिवार व रविवार) को भी तहसीलों में कामकाज होगा। दोनों दिन खासतौर पर लाभार्थी किसानों को खसरा व खतौनी की नकल मुहैया करायी जाएगी। इस बाबत जिलाधिकारी एसए मुरूगेशन ने सभी उपजिलाधिकारियों को आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
बता दें, केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू की है। योजना के तहत दो हेक्टेयर जोत वाले किसानों को छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया करायी जानी है। योजना का लाभ पाने के लिए किसानों को खसरा, खतौनी की नकल लेकर 14 फरवरी तक जमा करानी होगी।
विज्ञापन
इसके अलावा विभागीय नोडल अधिकारी किसान का नाम, पता, पिता का नाम, उम्र, ग्राम सभा, ब्लॉक, बैंक खाता संख्या, आईएफएससी कोड, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड सूचनाएं जुटा रहे हैं।
विज्ञापन
केंद्र व राज्य सरकार का प्रयास है कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले योजना की पहली किस्त किसानों के खातों में डाल दी जाए। इसी के चलते जिला प्रशासन को योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।