फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Work boycott of Transport Ministerial Employees Union from September 1

उत्तराखंड परिवहन मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ पदाधिकारियों, कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार एक सितंबर से

Tue, 24 Aug 2021 12:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Work boycott of Transport Ministerial Employees Union from September 1
पदोन्नति समेत कई मांगों को लेकर उत्तराखंड परिवहन विभाग मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ ने आंदोलन का एलान कर दिया है। पहले चरण में संघ पदाधिकारियों की ओर से 26 और 27 अगस्त को काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। दूसरे चरण में 28 से लेकर 31 अगस्त तक दो घंटे का कार्यबहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बावजूद सरकार, शासन और परिवहन मुख्यालय स्तर पर मांगों के संबंध में कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो मिनिस्टीरियल संवर्ग के तमाम कर्मचारी एक और दो सितंबर को पूर्ण कार्य बहिष्कार कर देंगे। पदाधिकारियों का कहना है कि मिनिस्टीरियल संवर्ग में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति किए जाने के आदेश जारी किए गए थे, लेकिन पिछले साल से किसी भी पद पर पदोन्नति नहीं की गई। जबकि, संवर्ग के हर पद पर तमाम पद रिक्त हैं। कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं होने से उनमें घोर निराशा की स्थिति है। कहा कि इस संबंध में कई बार सरकार, शासन और परिवहन मुख्यालय पर प्रत्यावेदन भेजा गया, लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

संघ कार्यकारिणी की बैठक में संरक्षक एनएस भंडारी, विनोद भट्ट, सुषमा चौधरी, संजीव मिश्रा, यशवीर सिंह बिष्ट, कुलदीप नेगी, ललित मठपाल, संजय तिवारी, दौलत पांडे, चारुचंद्र समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed