{"_id":"6581e1be48be92e4c80d9229","slug":"womens-commission-seeks-investigation-report-on-vineeta-bhandaris-death-dehradun-news-c-5-1-drn1030-311093-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: विनीता भंडारी की मौत मामले में महिला आयोग ने मांगी जांच रिपोर्ट, जंगल में जला मिला था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: विनीता भंडारी की मौत मामले में महिला आयोग ने मांगी जांच रिपोर्ट, जंगल में जला मिला था शव
Wed, 20 Dec 2023 03:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 03:56 PM IST
सार
विनीता भंडारी की संदिग्ध मौत मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने फोन पर वार्ता के दौरान एसएसपी टिहरी गढ़वाल से मांगी है। उन्होंने थाना मुनि की रेती टिहरी गढ़वाल एसओ रितेश शाह के संपर्क कर निगरानी बनाए हुए हैं। मृतका की मौत के कारणों को स्पष्ट करने के लिए जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
लापता युवती का जंगल में जला हुआ मिला था विनीता का शव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने 22 वर्षीय विनीता भंडारी की संदिग्ध अवस्था में मौत की जांच रिपोर्ट मांगी है। इसके अलावा सभी तथ्यों की गंभीरता से जांच के लिए निर्देशित किया है। बीते चार दिसंबर से मुनि की रेती थाना पुलिस क्षेत्र से लापता हुई ढालवाला निवासी 22 वर्षीय विनीता भंडारी का आधा जला हुआ शव देहरादून रोड के जंगलों में मिला था।
इसके बाद से ही महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल मामले की जानकारी के लिए अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं। मृतका का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने के बाद जांच के लिए निर्देशित किया था। इसकी रिपोर्ट महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने फोन पर वार्ता के दौरान एसएसपी टिहरी गढ़वाल से मांगी है।
कुसुम कंडवाल थाना मुनि की रेती टिहरी गढ़वाल एसओ रितेश शाह के संपर्क कर निगरानी बनाए हुए हैं। मृतका की मौत के कारणों को स्पष्ट करने के लिए जानकारी मांगी है। मृतका व उसके परिचित अर्जुन के मोबाइल की जांच के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों की ओर से आयोग को बताया गया कि चार दिसंबर को 10:48 पर विनीता भंडारी को एचएनबी मार्ग ढालवाला होते हुए पैदल नटराज चौक की ओर जाते हुए देखा गया है। उसके दाहिने हाथ में एक पॉलिथीन भी थी। मृतका की अंतिम कॉल भी अर्जुन से हुई है। पूछताछ की जा रही है व सभी तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है।I
विज्ञापन
इसके बाद से ही महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल मामले की जानकारी के लिए अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं। मृतका का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने के बाद जांच के लिए निर्देशित किया था। इसकी रिपोर्ट महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने फोन पर वार्ता के दौरान एसएसपी टिहरी गढ़वाल से मांगी है।
विज्ञापन
कुसुम कंडवाल थाना मुनि की रेती टिहरी गढ़वाल एसओ रितेश शाह के संपर्क कर निगरानी बनाए हुए हैं। मृतका की मौत के कारणों को स्पष्ट करने के लिए जानकारी मांगी है। मृतका व उसके परिचित अर्जुन के मोबाइल की जांच के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Corona Alert: सांस, फेफड़े और दिल के मरीजों की होगी निगरानी, उत्तराखंड में अभी नए वेरिएंट का कोई मामला नहीं
अंतिम कॉल अर्जुन से हुई थीपुलिस अधिकारियों की ओर से आयोग को बताया गया कि चार दिसंबर को 10:48 पर विनीता भंडारी को एचएनबी मार्ग ढालवाला होते हुए पैदल नटराज चौक की ओर जाते हुए देखा गया है। उसके दाहिने हाथ में एक पॉलिथीन भी थी। मृतका की अंतिम कॉल भी अर्जुन से हुई है। पूछताछ की जा रही है व सभी तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है।I