फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Women will get benefit of Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana

पहली बार गर्भवती होने वाली महिलाओं को मिलेगा इस योजना का लाभ, बस करना होगा ये छोटा सा काम

Tue, 26 Dec 2017 01:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदन बंगारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदन बंगारी Updated Tue, 26 Dec 2017 01:29 PM IST
विज्ञापन
Women will get benefit of Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana
pregnancy - फोटो : demo

पहली बार गर्भवती होने वाली महिलाओं को सरकार की इस योजना का लाभ मिलेगा। बस इसके लिए पहले एक छोटा सा काम करना होगा।

विज्ञापन


पहली बार गर्भवती होने वाली महिलाओं को सरकार पांच हजार रुपये की सौगात देगी। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत यह राशि तीन किस्तों में महिला के खाते में पहुंचेगी। योजना से प्रदेश की 90 हजार महिलाएं लाभ के दायरे में आएंगी, जिनमें ऊधमसिंह नगर जिले की 20 हजार 800 महिलाएं शामिल हैं। योजना के फार्म आंगनबाड़ी केंद्रों पर निशुल्क उपलब्ध कराए गए हैं।

एक जनवरी-2017 से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की शुरुआत की गई है, लेकिन राज्य में योजना धरातल पर लागू नहीं हो सकी थी। बीती 16 नवंबर को प्रमुख सचिव महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास राधा रतूड़ी ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया था। इसके बाद से ही योजना के फार्म आंगनबाड़ी केंद्रों को उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन


योजना का लाभ एक जनवरी 2017 के बाद गर्भवती हुई महिलाओं को मिलेगा। योजना का लाभ पाने के लिए महिला को आंगनबाड़ी केंद्र से फार्म लेकर विवरण भरकर वहीं जमा करना होगा। अगर डिलीवरी हो चुकी है तो महिला को केवल आखिरी किस्त का ही भुगतान मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक खाते की डिटेल सहित फार्म जमा होने के बाद मिलेगी पहली किस्त

Women will get benefit of Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana
money
तीन किस्तों में मिलेगी राशि
- गर्भवती होने पर महिला को पांच महीने के भीतर फार्म एक ‘क’ भरकर जमा करना होगा। महिला को मातृशिशु सुरक्षा कार्ड बनवाना जरूरी होगा। बैंक खाते की डिटेल सहित फार्म जमा होने के बाद उसे एक हजार रुपये की पहली किस्त दी जाएगी।
- गर्भावस्था के छह महीने पूरे होने पर महिला को दो हजार रुपये की दूसरी किस्त का भुगतान खाते में किया जाएगा। इसके लिए पहले एक ‘ख’ फार्म भरकर जमा करना होगा।
- तीसरी किस्त दो हजार रुपये का भुगतान बच्चा पैदा होने के बाद जन्म पंजीकरण के साथ ही रोगों से बचाव के लिए लगने वाले हेपेटाइटिस बी और अन्य टीके लगवाने पर ही मिलेगा। इसके लिए फार्मा एक ‘ग’ भरकर उसमें जन्म प्रमाण पत्र, टीकाकरण विवरण मातृ शिशु सुरक्षा कार्ड के साथ देना जरूरी होगा।

इन्हें नहीं मिलेगा योजना का लाभ
रुद्रपुर। प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के तहत पहली बार गर्भवती हुई महिला ही लाभ के दायरे में आएगी, लेकिन सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के कार्यरत महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा। अन्य योजनाओं में लाभ प्राप्त करने वाली महिला भी योजना का लाभ नहीं ले सकेंगी।

केंद्र सरकार की योजना के फार्म आंगनबाड़ी केंद्रों में निशुल्क उपलब्ध हैं। ऐसी सभी पात्र महिलाएं जो पहली बार गर्भवती हैं, वो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर योजना का लाभ उठाएं। योजना का पैसा सीधे महिला के खाते में जाएगा।
डॉ. अखिलेश मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी, ऊधमसिंहनगर

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed