फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Women power took charge of collecting garbage collection fee from 38 wards

देहरादून: 38 वार्डों से कूड़ा उठान शुल्क वसूलने की महिला शक्ति ने संभाली कमान, सफाई व्यवस्था पर भी रखेंगी नजर

Wed, 18 Sep 2024 12:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 18 Sep 2024 12:59 PM IST
सार

महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं नगर निगम की निर्धारित दर के अनुसार यूजर चार्ज एकत्रीकरण के साथ-साथ संबंधित वार्ड की साफ-सफाई व्यवस्था पर भी अपनी नजर रखेंगी।

विज्ञापन
Women power took charge of collecting garbage collection fee from 38 wards
देहरादून नगर निगम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नगर निगम के 38 वार्डों से कूड़ा एकत्रीकरण का शुल्क वसूलने की कमान मंगलवार से स्वयं सहायता समूह ने संभाली है। समूह की महिलाओं को शुल्क वसूलने पर कमीशन मिलेगा। लेकिन नौ वार्डों के लिए कोई समूह नहीं मिल रहा है। ऐसे में निगम अब दोबारा इन वार्डों के लिए आवेदन मांगेगा।

विज्ञापन


उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं नगर निगम की निर्धारित दर के अनुसार यूजर चार्ज एकत्रीकरण के साथ-साथ संबंधित वार्ड की साफ-सफाई व्यवस्था पर भी अपनी नजर रखेंगी।
विज्ञापन


लोगों से की अपील
सहायता समूहों की महिलाओं को नगर निगम की ओर से पहचान पत्र प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि शुल्क देने के बाद पक्की रसीद लें। यदि किसी प्रकार की शिकायत है तो कंट्रोल रूम को 9084677355 नंबर पर सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Kedarnath Yatra: बारिश रुकी...सोनप्रयाग से पैदल यात्रा शुरू, जय बाबा केदार के जयघोष के साथ आगे बढ़े श्रद्धालु

38 वार्डों में कूड़े उठाने के एवज में शुल्क वसूलने का जिम्मा महिला समूहों को सौंप दिया है। नौ वार्डों में महिला समूह नहीं मिल पाए हैं। इन नौ वार्डों के लिए दोबारा महिला समूहों से आवेदन मांगे जाएंगे। - गौरव कुमार, नगर आयुक्तI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed