{"_id":"5ce94e6bbdec22076019ec32","slug":"women-pilgrim-death-due-to-very-cold-weather-in-kedarnath-dham","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा 2019: केदारनाथ के दर्शन कर लौट रही बुजुर्ग तीर्थयात्री की ठंड से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा 2019: केदारनाथ के दर्शन कर लौट रही बुजुर्ग तीर्थयात्री की ठंड से मौत
Sat, 25 May 2019 07:47 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 25 May 2019 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ के दर्शन कर वापस लौट रही एक बुजुर्ग महिला तीर्थयात्री की अधिक ठंड के चलते मौत हो गई। गत शुक्रवार देर शाम को अपने परिजनों के साथ केदारनाथ के दर्शन कर लौट रही सुमन बाई (76) पत्नी सदाशिव गलांगा निवासी काला हनुमाननगर, बड़वानीवीर महाराष्ट्र की भीमबली का अधिक ठंड लगने के कारण अचानक स्वास्थ्य खराब होने लगा।
विज्ञापन
इसके बाद एसडीआरएफ व पुलिस टीम की ओर से महिला यात्री को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भीमबली में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनके शव को राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय गौरीकुंड लाया गया, जहां पुलिस ने शव का पंचनामा पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।
विज्ञापन