फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Women of Uttarakhand origin honored for outstanding performance

Dehradun News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली उत्तराखंड मूल की महिलाएं हुई सम्मानित

Mon, 19 Jun 2023 02:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Women of Uttarakhand origin honored for outstanding performance
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में लोक कलाकार हिमानी शिवपुरी, आरुषि निशंक, बसंती बिष्ट, संगीता ढोडियाल, डॉ. गीता खन्ना, चित्रांशी रावत, दिलराज कौर, डॉ. अलकनंदा अशोक, डॉ. रंजना अशोक और विभा कपूर सहित उत्तराखंड मूल की अन्य महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की जीडीपी को दोगुना करने के लिए सरकार ने प्रत्येक वर्ष का लक्ष्य निर्धारित किया है। सभी विभाग अगले 10 वर्षों के रोडमैप पर गंभीरता से कार्य कर रहे हैं। पर्यटन, कृषि, बागवानी, होम स्टे के क्षेत्र में नई नीतियां एवं योजनाएं लाए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृ शक्ति का उत्तराखंड निर्माण एवं राज्य के विकास और प्रगति में बड़ा योगदान है। वर्ष 2025 तक 125000 महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया है। मातृ शक्ति के लिए एक वर्ष में तीन सिलिंडर निशुल्क रिफिल की योजना लागू कर दी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार समावेशी विकास एवं संतुलित विकास के मूलमंत्र पर विश्वास करते हुए सभी क्षेत्रों के संतुलित एवं समान विकास के लिए कार्य कर रही है। केदारनाथ एवं बदरीनाथ की तर्ज पर कुमायूं के पौराणिक मंदिरों को भव्य बनाने के लिए मानसखंड मंदिर माला मिशन की कार्ययोजना पर कार्य हो रहा है। कुमाऊं मंडल में भी तीर्थ स्थलों के विकास एवं कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हो रहा है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और राज्यसभा सदस्य कार्तिक शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed