फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   women loan scheme low interest on International Women's Day 2018

Women's Day 2018: सीएम का महिलाओं को तोहफा, खत्म होगी सबसे बड़ी टेंशन

Fri, 09 Mar 2018 12:23 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 09 Mar 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
women loan scheme low interest on International Women's Day 2018
त्रिवेंद्र सिंह रावत

महिला दिवस पर सीएम ने महिलाओं को खास तोहफा दिया। अब उन्हें अपना कारोबार शुरू करने के लिए किसी का मुंह नहीं देखना पड़ेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को राज्य में सामाजिक दृष्टि से कमजोर और निराश्रित एकल महिलाओं के लिए पं. दीन दयाल उपाध्याय सामाजिक सुरक्षा कोष एकल महिला ऋण योजना के तहत एक लाख तक का ऋण मात्र एक प्रतिशत ब्याज पर दिए जाने की योजना का शुभारंभ किया।

विज्ञापन


अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास के जनता मिलन हॉल में महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग द्वारा इस सिलसिले में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर एकल महिलाओं के लिए सखी ई-रिक्शा योजना के तहत सात महिलाओं को ई-रिक्शे की चाबी और सेफ्टी किट भी प्रदान की। साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कैलेंडर तथा विभिन्न प्रचार सामग्री का भी विमोचन किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जमीन को हम धरती मां कहते हैं। धरती की भांति महिलाओं में भी धारण करने की क्षमता है। विश्व के 195 देशों में अकेला हमारा ही देश ऐसा है, जहां उसे भारत माता कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

women loan scheme low interest on International Women's Day 2018
Womens - फोटो : demo pics

इस प्रकार मां को सम्मान देने की हमारी पुरातन परंपरा रही है। उन्होंने महिलाओं से स्वावलंबी बनने की भी अपेक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं। विश्व के देशों में जहां वर्तमान में सात प्रतिशत महिला कॉमर्शियल पायलट हैं, वहीं भारत में यह 12 प्रतिशत हैं। हमारी रक्षामंत्री, विदेश मंत्री, लोकसभा अध्यक्ष महिला हैं।

प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारियों में भी महिला अधिकारी बेहतर क्षमता का प्रदर्शन कर रही है। प्रदेश में तीन डीएम, चार एसएसपी, पांच सीएमओ के अलावा अन्य महिला अधिकारी कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश पुलिस में महिलाओं की भागीदारी 11 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर इसका प्रतिशत सात ही है।

मुख्यमंत्री ने महिलाओं से अपील भी की कि वे सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए संचालित  कार्यक्रमों व योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका उपयोग कर आर्थिक व सामाजिक रूप से मजबूत बनें। इस अवसर पर महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्या, विधायक गणेश जोशी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, एसएसपी निवेदिता कुकरेती व निदेशक कैप्टन आलोक शेखर तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed