फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Women empowerment scheme: self-employed women in Uttarakhand will get one lakh Rupees subsidy

नारी सशक्तीकरण योजना: उत्तराखंड में स्वरोजगार करने वालीं महिलाओं को तोहफा, मिलेगी एक लाख की सब्सिडी

Sun, 26 Sep 2021 11:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 26 Sep 2021 11:45 PM IST
सार

Women Empowerment Scheme:  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज हमारे प्रदेश की महिलाएं स्वरोजगार को लेकर तमाम तरह के काम कर रही हैं। महिलाओं में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने नारी सशक्तीकरण योजना की घोषणा की।

विज्ञापन
Women empowerment scheme: self-employed women in Uttarakhand will get one lakh Rupees subsidy
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड की महिलाओं में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में मुख्यमंत्री नारी सशक्तीकरण योजना शुरू की जाएगी। रविवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति के उद्घाटन कार्यक्रम में इस योजना की घोषणा की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज हमारे प्रदेश की महिलाएं स्वरोजगार को लेकर तमाम तरह के काम कर रही हैं। महिलाओं में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री नारी सशक्तीकरण योजना की घोषणा की। बताया कि इस योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष में 15 हजार से अधिक महिलाओं को एक लाख रुपये की सब्सिडी दी जाएगी।
विज्ञापन


उत्तराखंड: वंदेभारत ट्रेन का होगा संचालन, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री ने मुख्यमंत्री को दी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह योजना ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत संचालित होगी। योजना के तहत प्रोजेक्ट पास करने की जिम्मेदारी शहरी क्षेत्रों में जीएम जिला उद्योग केंद्र की अध्यक्षता में गठित समिति की होगी, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में बीडीओ की अध्यक्षता में गठित समिति की होगी। समिति ही प्रोजेक्ट को पास करेगी। जिसके बाद संबंधित महिला के लिए ऋण लेने की राह तो आसान होगी ही, साथ ही एक लाख रुपये की सब्सिडी मिलने से राहत भी मिलेगी।


30 प्रतिशत या एक लाख की सब्सिडी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में काम कर रही है। मुख्यमंत्री नारी सशक्तीकरण योजना के तहत स्वरोजगार करने वालीं महिलाओं को लोन मिलने में आसानी हो जाएगी। इस योजना के तहत उन्हें प्रोजेक्ट कोस्ट की 30 प्रतिशत या एक लाख रुपये सब्सिडी मिलेगी। मुख्यमंत्री नारी सशक्तीकरण योजना का लाभ सभी महिलाएं उठा सकती हैं।

पांच लाख का लोन बिना ब्याज
सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए राष्ट्रीय आजीविका मिशन के साथ ही अन्य योजनाओं से उन्हें जोड़ा गया है। स्वयं सहायता समूहों को पांच लाख रुपये तक बिना ब्याज का ऋण उपलब्ध कराने के साथ ही उनके उत्पादों के विपणन की व्यवस्था की गई है। प्रसाद योजना भी उनके आर्थिक स्वावलंबन का आधार बनी है। इसके लिए 119 करोड़ के पैकेज की व्यवस्था भी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed