फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Vande Bharat train will be operated, Union Minister of State for Railways informed CM Dhami

उत्तराखंड: वंदेभारत ट्रेन का होगा संचालन, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री ने मुख्यमंत्री को दी जानकारी

Sun, 26 Sep 2021 10:43 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 26 Sep 2021 10:43 AM IST
सार

सीएम पुष्कर सिंह धामी से ने टनकपुर-बागेश्वर ब्रॉडगेज लाइन के सर्वे, लालकुआं-सितारगंज-सिडकुल-खटीमा, धामपुर-काशीपुर-जसपुर रेल लाइन निर्माण, रुड़की-देवबंद रेल लाइन निर्माण में तेजी लाए जाने का आग्रह किया।

विज्ञापन
uttarakhand news: Vande Bharat train will be operated, Union Minister of State for Railways informed CM Dhami
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को केंद्रीय रेल एवं टेक्सटाइल राज्य मंत्री दर्शना जरदोश ने भेंट की। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में भी वंदेभारत ट्रेन का संचालन शुरू किया जाएगा। इस दौरान राज्य में रेल अवस्थापना विकास के मुद्दों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने सैन्य बहुल राज्य उत्तराखंड के लिए सैनिक स्पेशल ट्रेन चलाने के साथ ही देहरादून, हर्रावाला, हरिद्वार रेलवे स्टेशन का विस्तार करने का आग्रह किया। 

विज्ञापन


शनिवार को सीएम आवास में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री ने मुख्यमंत्री से रेल परियोजनाओं के विकास और संचालन के लिए अवस्थापना सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की। सीएम ने टनकपुर-बागेश्वर ब्रॉडगेज लाइन के सर्वे, लालकुआं-सितारगंज-सिडकुल-खटीमा, धामपुर-काशीपुर-जसपुर रेल लाइन निर्माण, रुड़की-देवबंद रेल लाइन निर्माण में तेजी लाए जाने का आग्रह किया। साथ ही टनकपुर से दिल्ली के लिए नियमित ट्रेन, हरिद्वार, हल्द्वानी तथा टनकपुर से अयोध्या के लिए सीजनल ट्रेन के संचालन करने की मांग रखी।  
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि के साथ वीरभूमि भी है। बड़ी संख्या में यहां के लोग सेना में है। सैनिक हित को देखते हुए उत्तराखंड के लिए सैनिक स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया जाए। मुख्यमंत्री ने सिडकुल हरिद्वार इकबालपुर को कंटेनर रेल लिंक से जोड़ने, फ्राइट कैरीडोर के निर्माण के साथ ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल निर्माण पर भी चर्चा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय रेल राज्य मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में तीर्थाटन के साथ पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने राज्य के हित से जुड़ी रेल परियोजनाओं के निर्माण व विकास में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। राज्य में टेक्सटाइल पार्क के विकास के साथ ही उन्होंने राज्य के हस्तशिल्प व हथकरघा को बढ़ावा देने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव डॉ. रणजीत सिन्हा, महाप्रबंधक नार्दर्न रेलवे आशुतोष गंगल, डीजीएम मुरादाबाद अजय नंदन, निदेशक रेलवे जन शिकायत सुहानी मिश्रा आदि उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed