Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   women empowerment programme

Dehradun News: महिला सशक्तीकरण की योजनाओं को अंतिम महिला तक पहुंचाने का लिया संकल्प

Sat, 14 Nov 2026 09:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 09:53 PM IST
विज्ञापन
women empowerment programme
महिला सशक्तीकरण की योजनाओं को अंतिम महिला तक पहुंचाने का लिया संकल्प
विज्ञापन


देहरादून। भाजपा महानगर कार्यालय में शनिवार को महिला मोर्चा की ओर से राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं को इनके लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के गौरवशाली इतिहास और आंदोलनकारियों के संघर्ष एवं बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाना है।
विज्ञापन


महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, नंदा गौरा योजना, लखपति दीदी, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और सशक्त बहना उत्सव योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण और समान नागरिक संहिता को भी महिला सशक्तीकरण की दिशा में अहम कदम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश उपाध्यक्ष भावना डोभाल ने कहा कि महिलाएं शिक्षा, स्वरोजगार और नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। कार्यक्रम में जानकी नौटियाल, डॉ. दिव्या नेगी, बबली चौहान समेत महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed