{"_id":"664e81bc80b0a99593097f54","slug":"women-demonstrated-against-jal-sansthan-in-vikas-nagar-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-419331-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: विकासनगर में महिलाओं ने जल संस्थान के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: विकासनगर में महिलाओं ने जल संस्थान के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
नगरपालिका विकासनगर के वार्ड नंबर 11 केसरी विहार कॉलोनी की महिलाओं ने बुधवार को जलसंस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कॉलोनी में दो माह से पेयजल की किल्लत बनी हुई है। 20 घरों में तो बिल्कुल भी पानी नहीं आ रहा है। टैंकर मंगवाने पर भी पर्याप्त पानी नहीं भर पा रहे हैं। जल संस्थान के अधिकारी मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
स्थानीय निवासी विनीता कैंतुरा, रेखा तोमर, दीक्षा नौटियाल, अनीता शर्मा, कविता शर्मा, प्रिया आदि ने बताया कि घर के नल सूख गए हैं। कपड़े धोने के लिए सिंचाई गूल से पानी लाना पड़ रहा है। जलसंस्थान सुबह के समय टैंकर तो भेज रहा है, लेकिन उससे पर्याप्त मात्रा में पानी की पूर्ति नहीं हो रही है।
उन्होंने बताया कि गर्मी बढ़ गई है। ऐसे में पानी की जरूरत भी अधिक रहती है। बताया कि जल संस्थान से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बताया कि पानी की समस्या का हल शीघ्र नहीं किया गया तो उन्हें मजबूरन जल संस्थान के कार्यालय में धरने पर बैठना पड़ेगा।
विज्ञापन
दो माह से नलों में पानी नहीं आ रहा है। सुबह के विभाग की ओर से समय टैंकर भेजा जाता है। लोगों की लंबी भीड़ के चलते पर्याप्त पानी नहीं भर पाते हैं।
जलसंस्थान के सहायक अभियंता जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि केसरी विहार में पानी का ट्यूबवेल और पेयजल लाइन प्रस्तावित है। लेकिन, कुछ लोगों ने निर्माण का विरोध किया था। लोगों की समस्या को देखते हुए टैंकर भेजवा रहे है। समस्या को दूर करनेे के लिए स्थानीय लोगों बातचीत की जाएगी।