फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Women death due to Lightning after heavy rain in uttarkashi

उत्तराखंडः भारी बारिश के बाद आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत, चार बुरी तरह घायल

Sat, 22 Jun 2019 09:36 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरोला (उत्तरकाशी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरोला (उत्तरकाशी) Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 22 Jun 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
Women death due to Lightning after heavy rain in uttarkashi
आकाशीय बिजली - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड में हिमाचल प्रदेश की सीमा से लगे मोरी ब्लॉक के सुदूरवर्ती लिवाड़ी गांव के जंगल में वज्रपात से एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। बताया गया है कि बृहस्पतिवार को रेक्चा गांव के ग्रामीण वन देवियों की पूजा के लिए लिवाड़ी गांव से करीब 15 किमी दूर जंगल में गए हुए थे।

विज्ञापन


शाम को क्षेत्र में भारी बारिश के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से यहां हादसा हो गया। हादसे में रेक्चा गांव निवासी गीता देवी (40) पत्नी दफ्तर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रेक्चा गांव के ही रामलाल पुत्र प्रताप सिंह, रणदेई पत्नी लायबर सिंह, ज्ञान सिंह एवं चंदन सिंह घायल हो गए।

विज्ञापन

गांव के प्रधान प्रह्लाद सिंह रावत ने बताया कि मौके पर मौजूद अन्य ग्रामीणों ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी पहुंचाया, जहां उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर है। हादसे में मृत महिला के शव को लाने के लिए रेक्चा और फिताड़ी गांव से ग्रामीण जंगल की ओर गए हैं।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र के ग्रामीण हर साल सुख, समृद्धि एवं शांति की कामना के लिए वन देवियों की पूजा-अर्चना करने जंगल में जाते हैं। इस हादसे के बाद से गांव में शोक का माहौल है। ग्राम प्रधान ने प्रशासन से प्राकृतिक आपदा में मृत महिला के परिजनों एवं घायलों को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed