एक दुपट्टे के कारण चली गई महिला की जान, मातम में बदला खुशियों भरा होली का त्योहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दुपट्टे के कारण महिला की जान चली गई। महिला होली मनाने मायके जा रही थी, लेकिन महिला के साथ ऐसी घटना घटी की खुशियों भरा त्योहार मातम में बदल गया।
अलावलपुर निवासी महिला दीपा (35) होली मनाने के लिए झबरेड़ा स्थित मायका जा रही थी। दीपा ने भगवानपुर से पुहाना के लिए एक विक्रम में सवार हुई। विक्रम में दो अन्य सवारियां भी बैठीं थी। इसलिए दीपा ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठ गई।
दुपट्टा ऑटो के पंखे से उलझा और फिर..
विक्रम जैसे ही करौंदी के पास पहुंचा तो अचानक तेज आवाज के साथ दीपा का दुपट्टा विक्रम के इंजन की ओर खिंचने लगा। जब तक ड्राइवर विक्रम रोकता तब तक दीपा का गला खिंचने के बाद उसका सिर विक्रम के हैंडिल से जा टकराया। इससे महिला बेहोश हो गई।
घटना के बाद विक्रम में बैठे दो अन्य सवारियों ने दूसरे वाहन से महिला को पास के ही निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। सूचना पर दीपा के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। परिजनों से पुलिस से पोस्टमार्टम न कराने का आग्रह किया। उसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर शव परिजनों को सौंप दिया।