फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   women dead body pulled out from grave.

जिसे मुस्लिम मान दफनाया वो हिंदू निकली, कब्र से निकाला शव

Mon, 10 Oct 2016 09:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 10 Oct 2016 09:17 PM IST
विज्ञापन
women dead body pulled out from grave.
मृत शरीर - फोटो : demo pic

रुड़की क्षेत्र में दो सप्ताह पहले संदिग्ध हालात में मौत होने पर जिस वृद्धा को मुस्लिम मानकर दफना दिया गया था उसकी शिनाख्त होने पर प्रशासन में हलचल मच गई।

विज्ञापन


शिनाख्त होने पर उसके हिंदू होने की जानकारी के बाद परिजनों की मांग पर जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ के आदेश पर पुलिस ने कब्र से वृद्धा का शव निकलवा कर उसे परिजनों के हवाले कर दिया। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।  है।
विज्ञापन


करीब दो सप्ताह पूर्व कुमराड़ी निवासी बख्तावरी घर से कहीं जाने के लिए निकली थी लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। वृद्धा के पास कोई आईडी नहीं थी। जिसके चलते महिला को मुस्लिम मानते हुए उसके शव को कब्रिस्तान में दफना दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने सामान देखकर की पहचान

women dead body pulled out from grave.
अंतिम संस्कार - फोटो : AmarUjala

उधर, वृद्धा के परिजन उसकी तलाश करते हुए थाने पहुंचे तो वहां पुलिस ने वृद्धा का सामान दिखाया। जिसे देखकर परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। वृद्धा हिन्दू थी इसलिए उसके परिजनों ने जिलाधिकारी से उसका शव कब्र से निकलवाए जाने की अनुमति मांगी ताकि उसका अंतिम संस्कार हिन्दू रीति रिवाज से हो सके।

जिलाधिकारी की अनुमति पर झबरेड़ा थाना पुलिस और तहसीलदार मनजीत सिंह गिल ने कब्रिस्तान पहुंचकर कब्र से वृद्धा का शव निकलवाया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed