फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Women along with youth will tell the merits of handloom in Delhi

Dehradun News: युवाओं के साथ महिलाएं दिल्ली में बताएंगी हथकरघा की खूबियां

Mon, 07 Aug 2023 01:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Women along with youth will tell the merits of handloom in Delhi
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दिल्ली में आयोजित होने वाली प्रदर्शनी में दून के युवा और महिलाएं हथकरघा की खूबियां बताएंगी। इसके लिए तुषार तांबे, अनिता नौटियाल, मानसी रांगड़, अनमोल कुमारी और अनिता गैरोला का चयन हुआ है। ये सभी लंबे समय से दून में हथकरघा से उत्पाद तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को गोदामबड़ी संस्था की ओर जोहरी गांव में प्रदर्शनी लगाई गई। संस्था के तुषार तांबे ने बताया, दून के कारीगरों को दिल्ली में हथकरघा उत्पादों की प्रदर्शनी लगाने का मौका मिला है। यह प्रदेशवासियों के लिए बड़ी उपलब्धि है। उत्तराखंड में भी हैंडलूम और खादी को लेकर लोग जागरूक हुए हैं। हैंडलूम के उत्पाद लोगों को प्रकृति से जोड़ने का काम कर करते हैं। प्राकृतिक रूप से बनाए गए परिधानों को युवा काफी पसंद कर रहे हैं।केंद्र में लगभग सात हैंडलूम हैं और इसमें जाखन व आसपास के गांवों की 15 महिलाएं काम कर रही हैं। संस्था की ओर से महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण देने के साथ रोजगार भी उपलब्ध कराया जा रहा है। महिलाएं बेडशीट, सूट और कुर्ता के कपड़े, तौलिया, योगा मैट, दरी आदि बनाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed