{"_id":"5a8d1e2e4f1c1b462c8b9296","slug":"women-accepted-court-decision","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के फैसले को बताया सही पर फिर भी एक ही बात पूछती रही महिला, भावुक हो जाएंगे जानकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के फैसले को बताया सही पर फिर भी एक ही बात पूछती रही महिला, भावुक हो जाएंगे जानकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालाढूंगी (नैनीताल)
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:54 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति की हत्या के मामले में कोर्ट के फैसले को पत्नी ने सही बताया, लेकिन फिर भी वह केवल एक बात पूछती रही। बात जानकर आप भी भावुक हो जाएंगे।
विज्ञापन
कोटाबाग के तत्कालीन ब्लॉक प्रमुख बलवंत सिंह कन्याल की 22 अगस्त 2009 को थाने में हुई हत्या, बवाल के मामले में दोनों पक्ष न्यायालय से बरी हो चुके कन्याल समर्थकों ने ग्रामीणों के बरी होने को सच्चाई की जीत बताया है लेकिन..
विज्ञापन
यह बात जानना चाहती है महिला
court
ब्लॉक प्रमुख की पत्नी दीपाली कन्याल ने अब भी हत्यारे का नाम जानना चाहा है। कालाढूंगी थाने के पास गोली मारकर बलवंत की हत्या हुई थी, जिसके बाद उनके समर्थकों ने 23 अगस्त को कालाढूंगी थाने में तोड़फोड़, आगजनी की थी। इस हमले में एक पुलिस कांस्टेबल की हत्या तक हुई थी। मामले में कई मुकदमे दर्ज हुए थे।
हत्या के दूसरे दिन के बवाल में 56 अभियुक्तों के बरी होने पर ब्लॉक प्रमुख की पत्नी दीपाली भी संतुष्ट हैं। उनका कहना है कि न्यायपालिका का फैसला न्यायसंगत है, जिसका वह सम्मान करती हैं।
उनका कहना है कि पुलिस ने अपनी नाकामी छुपाने के लिए निर्दोष ग्रामीणों पर फर्जी मुकदमे लगा दिए थे, जिस कारण ग्रामीणों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा लेकिन थाना गेट के पास उनके पति की हत्या कर दी गई, लेकिन बलवंत की हत्या किसने की? इस सवाल का जवाब तो मिलना ही चाहिए।