{"_id":"5cabac39bdec22764d26fc17","slug":"woman-tried-to-kill-herself-in-rudrapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर किया खुदकुशी का प्रयास, भाजपा नेता और उसके भाई पर था मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर किया खुदकुशी का प्रयास, भाजपा नेता और उसके भाई पर था मारपीट का आरोप
Tue, 09 Apr 2019 01:46 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 09 Apr 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित महिला
- फोटो : अमर उजाला
रम्पुरा चौकी क्षेत्र में रहने वाले एक भाजपा नेता और उसके भाई पर मारपीट का आरोप लगाने वाली महिला ने देर रात जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी का प्रयास किया। महिला को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
रम्पुरा वार्ड 24 में रहने वाली कुसुमा पत्नी राजू ने पुलिस को सौपी तहरीर में आरोप लगाया था कि क्षेत्र में रहने वाले एक भाजपा नेता ने उसे फोन पर बताया कि उसका पति उसके घर में है और वह पति को आकर ले जाये। महिला का आरोप था कि नेता के घर पहुंचने के बाद नेता और उसके भाई ने उसके साथ मारपीट की साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इधर देर रात महिला ने अपने घर पर ही जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी का प्रयास किया है। सूचना पर अस्पताल पहुंचे कोतवाल केसी भट्ट का कहना है कि महिला की हालत खतरे से बाहर है फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
महिला के जहर खाने के मामले में पुलिस ने पूर्व मेयर सोनी कोली के पति और भाजपा नेता सुरेश कोली और देवर अनिल कोली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अनिल कोली तीन माह पूर्व रुदपुर सिटी क्लब मैं हुवी फायरिंग के मामले में कोतवाली पुलिस का वांछित भी है।
विज्ञापन