{"_id":"5944d8ab4f1c1b4c258b4659","slug":"woman-suicide-wih-daughter-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल की बेटी को साथ लेकर चलती ट्रेन के आगे कूदी मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल की बेटी को साथ लेकर चलती ट्रेन के आगे कूदी मां
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:52 PM IST
विज्ञापन
suicide by train
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मायके में पिछले एक महीने से रह रही महिला ने तीन साल की बेटी को साथ लेकर चलती ट्रेन के आगे छलांग लगा ली। इसमें महिला की मौत हो गई है।
विज्ञापन
थाना नेहरुकॉलोनी क्षेत्र में गोरखपुर फाटक डिफेंस कालोनी के पास एक महिला तीन साल की बेटी के साथ चलती ट्रेन के आगे कूद गई। महिला की मौत हो गई है।
पुलिस के मुताबिक सीमा (31) पत्नी मनोज निवासी जवाहर कॉलोनी फरीदाबाद ने पुत्री आराध्य (3) के साथ गोरखपुर फाटक डिफेन्स कॉलोनी के पास ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीमा की मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची आराध्या को चीता 32 पुलिस ने जोगीवाला में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहा बच्ची की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
सीमा एक माह पहले मायके सृष्टि विहार अजबपुर कला थाना नेहरू कॉलोनी आयी थी। जहां से आज शाम घर से बिना बताए बच्ची आराध्य को लेकर गायब हो गई थी। परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।