{"_id":"595e5a784f1c1b805b8b45f1","slug":"woman-suicide-in-pauri-garhwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने पंखे से लटककर दी जान, सुसाइड नोट में बताई वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने पंखे से लटककर दी जान, सुसाइड नोट में बताई वजह
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Thu, 06 Jul 2017 09:12 PM IST
suicide
पौड़ी गढ़वाल जनपद के सनेह पट्टी के लालपानी गांव में एक महिला ने खुदकुशी कर ली है। महिला ने घर में सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने सुसाइड की वजह बताई। कहा उसकी वजह से हर कोई परेशान है।
प्रभारी कोतवाल मो. युनूस ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर आरती नेगी (27) पत्नी पूरण सिंह ने घर पर पंखें से फांसी लगा ली। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। काफी देर बाद जब परिजन घर लौटे तो कमरे के अंदर का दृश्य देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
घर में कोहराम मच गया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। पुलिस ने बताया कि महिला के दो मासूम बच्चे है। उसने घर में एक सुसाइड नोट छोड़ा था।
महिला का पति खेतीबाड़ी के साथ ही ट्रैक्टर चालक का काम भी करता है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।