फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman murder in uttarakhand

महिला की हत्या, डेड बॉडी के पास मिले सूटकेस पर लिखा था गाजियाबाद

Mon, 03 Jul 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल)
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल) Updated Mon, 03 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
woman murder in uttarakhand
murder - फोटो : amarujala

महिला की हत्या कर उसका शव यहां कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर आमसौड़ के पास खोह नदी में फेंक दिया गया। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या कहीं और करने के बाद आरोपियों ने शव यहां फेंक दिया होगा। घटनास्थल से खून से लथपथ बड़ा ट्रॉली बैग मिला है। साथ ही एक पॉलिथीन भी मिली है जिस पर गाजियाबाद लिखा है।

विज्ञापन


इसके आधार पर पुलिस ने शव मिलने की सूचना गाजियाबाद, दिल्ली, हरियाणा और आसपास की पुलिस कोे भेज दी है ताकि महिला की शिनाख्त और मामले का खुलासा हो सके। 
विज्ञापन


रविवार को करीब 11 बजे कोटद्वार से सात किमी दूर आमसौड़ गांव से पहले राहगीरों को खोह नदी की झाड़ियों में एक महिला का शव अटका हुआ दिखा। उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस कोटद्वार को दी। सूचना मिलते ही एसएसआई मो. युनूस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी तो कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल, सीओ जेआर जोशी और अपर पुलिस अधीक्षक हरीश वर्मा मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। जहां शव मिला वहां से कुछ दूरी पर खून से सना एक ट्रॉली बैग पड़ा था। 

कोतवाल ने बताया कि महिला स्थानीय नहीं लग रही है। उसकी कहीं और  हत्या करने के बाद शव ट्रॉली बैग में सड़क से नीचे नदी में फेंका गया है। शव दो से तीन दिन पुराना है।  महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पंचनामे के बाद शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। 


उन्होंने बताया कि पौड़ी जिला कंट्रोल रूम के माध्यम से शव मिलने की सूचना राज्य के सभी थानों को भेजी जा रही है। वहीं, गाजियाबाद, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब से भी महिला की गुमशुदगी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी जेआर जोशी ने बताया कि महिला की उम्र 30 से 35 के बीच की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed