{"_id":"27f98a9c53ec4844764e5dd4e61dd4bd","slug":"woman-missing-in-kotdwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर के साथ आई मंदिर और हो गई गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुर के साथ आई मंदिर और हो गई गायब
अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Sat, 07 Jun 2014 06:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार क्षेत्र में विकास खंड पाबौं की एक नव विवाहिता सिद्धबली मंदिर से अचानक गायब हो गई। महिला अपने ससुर के साथ मंदिर के दर्शन करने आई थी, लेकिन वह वहां से अचानक गायब हो गई। महिला के ससुर ने इस बारे में थाने में शिकायत दर्ज की है।
विज्ञापन
पति रहता है बाहर
महिला के ससुर ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र लुधियाना में रहता है, वह गांव में ही रहते हैं। वह अपनी बहू के साथ सिद्धबली मंदिर के दर्शन के लिए आया हुआ था।
विज्ञापन
मंदिर दर्शन के बाद वह किसी दुकान में कुछ सामान खरीदने लगा। इस बीच बहू गायब हो गई। इधर-उधर तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
फोन कॉल के आधार पर होगी जांच
काफी खोजबीन के बाद जब महिला का कुछ पता नहीं चला तो वह कोतवाली में रिपोर्ट लिखवाने आया। महिला के पास कोई मोबाइल नहीं था।
ससुर का कहना है कि वह मेरे फोन से ही फोन किया करती थी। महिला के ससुर की ओर से पुलिस को मामले की तहरीर दी है, पुलिस का कहना है कि फोन कॉल के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन