फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Woman injured in unknown attack, one tooth also broken

Dehradun News: अज्ञात के हमले में महिला घायल, एक दांत भी टूटा

Tue, 04 Jul 2023 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Woman injured in unknown attack, one tooth also broken
लंढौर मलिंगार निवासी एक महिला पर अज्ञात व्यक्ति ने हमला कर दिया। इससे महिला के सिर पर चोट आई है। साथ ही महिला का एक दांत भी टूट गया। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। महिला ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि सोमवार देर रात वह अपने घर जा रही थी। इस दौरान घात लगाकर बैठे व्यक्ति ने उस पर हमला कर दिया। आरोप लगाया कि व्यक्ति ने मुंह बंद कर उसे घसीटने की कोशिश की। साथ ही बैग छीनने की कोशिश भी की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि शांतिप्रिय शहर में ऐसी घटना अफसोस जनक है। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाना चाहिए। पुुलिस को शहर में आ रहे लोगों का सत्यापन करना चाहिए।
विज्ञापन

वहीं, शहर कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed