फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Woman dies after not receiving treatment in Kwansi Hospital

अस्पताल में नहीं मिला उपचार, महिला ने तोड़ा दम

Thu, 29 Aug 2019 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after not receiving treatment in Kwansi Hospital
तहसील क्षेत्र के अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं का बुरा हाल है। ज्यादातर अस्पतालों में चिकित्सकों के पद रिक्त पड़े हैं। जिसके चलते मरीजों को सही समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है। ताजा मामले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क्वांसी में सही समय पर उपचार न मिलने के कारण महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ऊषा देवी(42) पत्नी मोहन सिंह निवासी खारसी को बीते दो दिन से बुखार की शिकायत थी। बुधवार दोपहर 12 बजे उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई। उन्हें सीने में जकड़न महसूस होने लगी। जिसके बाद परिजन उन्हें 10 किमी दूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क्वांसी लेकर आए। लेकिन यहां पर अस्पताल में चिकित्सक की तैनाती न होने के कारण परिजन उन्हें निजी वाहन से 26 किमी दूर सीएचसी चकराता लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने ऊषा देवी को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन शव को लेकर वापस गांव लौट गए। व्यापार मंडजल अध्यक्ष क्वांसी सूर्यपाल सिंह, जोधवीर रावत, मुन्ना सिंह, सरदार सिंह, जयपला सिंह, चतर सिंह आदि का कहना है कि अस्पताल महज दो वॉर्ड ब्वॉय भरोसे संचालित है। सर्दी, जुकाम जैसी मामूली बीमारी के लिए भी लोगों को चकराता की दौड़ लगानी पड़ रही है। लंबे समय से लोग अस्पताल में चिकित्सक तैनाती की मांग कर रहे हैं। लेकिन उनकी मांग को हर बार अनसुना कर दिया जाता है। जिसका खामियाजा लोगों को अपनी जान खोकर उठाना पड़ रहा है। वहीं सीएचसी प्रभारी चकराता डॉ. रविंद्र चौहान ने बताया कि अस्पताल में चिकित्सक तैनाती के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed