फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Woman did ruckus after Heard her husband marriage news

पति कर रहा था दूसरी शादी, मायके में रह रही पत्नी ने खबर सुनते ही पुलिस की इस तरह उड़ाई नींद

Wed, 20 Dec 2017 07:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर Updated Wed, 20 Dec 2017 07:26 AM IST
विज्ञापन
Woman did ruckus after Heard her husband marriage news
शादी - फोटो : demo pic

पति के दूसरी शादी करने की खबर मिलते ही मायके में रह रही पत्नी ने पुलिस की नींद उड़ा दी। महिला ने जो किया उसके बाद से पुलिस प्रशासन भी सकते में है।

विज्ञापन


विवाहिता ने उपजिलाधिकारी से शादी रुकवाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी यदि प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो वह आत्मदाह कर लेगी। निहंदपुर सुठारी निवासी विवाहिता शबाना खातून सोमवार को उप जिलाधिकारी लक्सर के कार्यालय में पहुंची और शिकायत की कि उसकी शादी गांव के वसीम अहमद से हुई थी।
विज्ञापन


शादी के करीब एक महीने बाद उसके पति और ससुराल वालों ने दहेज की मांग करते हुए उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इसके बाद शबाना ने अपने पति वसीम अहमद और उसके परिजनों पर दहेज की मांग करने और मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए लक्सर कोतवाली और न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला कोर्ट में विचाराधीन है। तभी से शबाना अपने मायके वालों के साथ निहंदपुर सुठारी में रह रही है। शबाना का आरोप है कि उसका पति एक जनवरी को दूसरी शादी करने जा रहा है। शबाना ने उप जिलाधिकारी से मांग की कि वह पति को दूसरी शादी के लिए रोके। साथ ही चेतावनी दी यदि उसके पति की दूसरी शादी पर रोक नहीं लगाई तो वह आत्मदाह कर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed