फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Woman and newborn death after delivery by untrained nurse in rudrapur

उत्तराखंड: अस्पताल ले जाने की बजाए अप्रशिक्षित नर्स से कराया प्रसव, जच्चा-बच्चा की मौत

Wed, 11 Sep 2019 08:26 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 11 Sep 2019 08:26 AM IST
विज्ञापन
Woman and newborn death after delivery by untrained nurse in rudrapur
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के रुद्रपुर में अप्रशिक्षित नर्स से प्रसव कराना एक परिवार को भारी पड़ गया। बताया जा रहा है कि कथित नर्स की लापरवाही के चलते जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई। मामले को लेकर परिजनों ने हंगामा भी किया।

विज्ञापन


इससे पहले कि मामला पुलिस तक पहुंचता, कुछ लोगों ने मध्यस्थता कर परिवार को समझा बुझाकर शांत कर दिया। मामला दो दिन पुराना है। कोतवाल केसी भट्ट का कहना है कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बीते आठ सितंबर की देर शाम भदईपुरा में रहने वाली गर्भवती को प्रसव पीड़ा हुई। परिजन अस्पताल ले जाने के बजाय उसे पहाड़गंज स्थित कथित नर्स के पास ले गए। बताया जा रहा है कि यह नर्स एक निजी अस्पताल में काम करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़नी शुरू हो गई और कुछ ही देर बाद महिला और बच्चे की मौत हो गई। काफी देर बाद नर्स ने मामले की सूचना परिजनों को दी तो उन्होंने हंगामा कर दिया। इससे आसपास के लोग भी वहां एकत्र हो गए।

कुछ लोगों ने मध्यस्थता कर मृतका के परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया तो परिजन शव लेकर चले गए। यह भी चर्चा है कि परिजनों को कार्रवाई न करने के लिए कुछ रकम भी दी गई । गरीब परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed