फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman and her six year old girl gang raped in car in roorke, Seeing the condition of innocent, doctor and police also became emotional

मां -बेटी के साथ दरिंदगी: छह साल की मासूम की हालत देख सिहर उठे डॉक्टर, पुलिस की आंखों से भी छलक आए आंसू

Mon, 27 Jun 2022 10:01 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 27 Jun 2022 10:01 AM IST
सार

रुड़की में लिफ्ट देकर कार सवार लोगों ने महिला और उसकी छह साल की बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद मां-बेटी को गंगनहर किनारे फेंककर फरार हो गए।

विज्ञापन
woman and her six year old girl gang raped in car in roorke, Seeing the condition of innocent, doctor and police also became emotional
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

कार में मासूम के साथ हुई दरिंदगी को देख डॉक्टर भी सिहर उठे। डॉक्टरों ने बच्ची को बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। दून में बैठे पुलिस अधिकारियों ने मामले में आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए हैं। एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल खुद नजर बनाए हुए हैं। साथ ही मामले में पल-पल का अपडेट ले रहे हैं।

विज्ञापन


हैवानियत की हदें पार कर कार में लिफ्ट देकर उसमें सवार लोगों ने महिला और उसकी छह साल की बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद मां-बेटी को गंगनहर किनारे फेंककर फरार हो गए। लहूलुहान हालत में बेटी को लेकर महिला पुलिस के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस ने तुरंत बच्ची को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर रुड़की निवासी सोनू के अलावा चार अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।  सिविल अस्पताल में शुक्रवार रात बच्ची को देख डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उपचार शुरू किया। करीब तीन घंटे तक सर्जरी चली। इस बीच बच्ची की हालत देख डॉक्टर भी अपने आंसू रोक नहीं पाए। उधर, बच्ची के साथ हुई घटना के बाद सिविल अस्पताल में महिला दरोगा से लेकर सिपाही की भी आंखों में आंसू छलक आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मासूमों की चीखों से पहले भी सिहर चुका है जिला

देहरादून में बैठे अधिकारियों ने बच्ची के साथ हुई घटना के बाद जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि बच्ची के साथ घटना करने वालों पर सख्ती से सख्त कार्रवाई की जाएगी। रुड़की में छह साल की मासूम से हुई दरिंदगी से बच्चियों केे साथ पूर्व में हुई घटनाओं के जख्म फिर हरे हो गए हैं। इससे पहले हरिद्वार के पास फेरूपुर गांव और रुड़की में बच्चियों के साथ इस तरह ही दरिंदगी हो चुकी है। इन दोनों मामलों से आज तक पर्दा नहीं उठ पाया है। वर्ष 2014 में हरिद्वार के फेरूपुर में नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। इस मामले ने पुलिस को हिलाकर रख दिया था। मामले में पुलिस ने खुलासे के लिए जमीन आसमान एक कर दिया था।

बच्ची के कंकाल मिले

सैकड़ों लोगों से पुलिस ने पूछताछ की थी लेकिन कुछ पता नहीं चला था। बाद में मामले को सीबीसीआईडी के हवाले कर दिया गया था। मामले में अब तक सीबीसीआईडी के हाथ खाली हैं। वहीं, रुड़की के जौरासी में भी 2015 में पांच साल की बच्ची लापता हो गई थी। आशंका जताई गई थी कि बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई है। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने जौरासी के पास खेत में बच्ची के कपड़े और एक कंकाल बरामद किया था लेकिन उससे भी खुलासा नहीं हो पाया था कि कंकाल बच्ची का ही है। 

ये भी पढ़ें...जाम में फंसी मासूम की जान:  चार साल की बच्ची को पड़ा मिर्गी का दौरा, ट्रैफिक में एंबुलेंस फंसने से परिजन हुए बेचैन

Se
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed