फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Woman abandons children after second marriage found begging in Haridwar uttarakhand news in hindi

बेरहम मां: दूसरी शादी के बाद अपने ही बच्चों को सड़क पर छोड़ आई महिला, मासूमों को भीख मांगने पर कर दिया मजबूर

Sat, 07 Oct 2023 05:58 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 07 Oct 2023 05:58 PM IST
सार

बेरहम मां ने अपने ही बच्चों को भीख मांगने पर मजबूर कर दिया। पुलिस को बच्चों ने बताया कि उनके पिता की मौत हो गई है। और मां ने उन्हें यहां सड़क पर छोड़ दिया।

विज्ञापन
Woman abandons children after second marriage found begging in Haridwar uttarakhand news in hindi
भीख मांगते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला ने दूसरी शादी करने के बाद पुत्र-पुत्री को लावारिस छोड़ दिया। दोनों बच्चे हरिद्वार में भीख मांगते मिले। मानव तस्करी निरोधक दस्ता (एएचटीयू) ने बच्चों की मां की तलाश की और उसको फटकार लगाकर बच्चों को उनके मामा के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर को नगर कोतवाली क्षेत्र के रोड़ीबेलवाला पार्किंग में एक बालक और बालिका भीख मांगते मिले थे। एएचटीयू ने मौके पर पहुंचकर दोनों को संरक्षण में लिया और श्रीराम आश्रम दाखिल करा दिया था। पूछताछ में दोनों बच्चों ने अपने नाम बताते हुए बताया कि उनके पिता मनीष की मौत के बाद मां शिखा उन्हें यहां लेकर आई थी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें..हरिद्वार:  स्कूल में घुसा गुलदार, घबराए छात्रों ने मचाया शोर, शिक्षिका ने हिम्मत दिखाकर बच्चों को किया सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन

एएचटीयू ने यूपी के भी आसपास के जिलों की पुलिस से संपर्क साधा। कई दिन बाद दस्ते की मेहनत रंग लाई और मुजफ्फरनगर से बच्चों के मामा को ढूंढ निकाला और उनकी सुपुर्दगी में दे दिया। बच्चों के मामा मुजफ्फरनगर के जट मंझोड़ा गांव निवासी रवि कुमार बताया कि बहन ने दो माह पूर्व दूसरा विवाह किया है। बच्चों को हॉस्टल में छोड़ने की बात कही थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed