फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Guldar entered the school in Haridwar scared students created ruckus Uttarakhand news in hindi

हरिद्वार: स्कूल में घुसा गुलदार, घबराए छात्रों ने मचाया शोर, शिक्षिका ने हिम्मत दिखाकर बच्चों को किया सुरक्षित

Sat, 07 Oct 2023 02:33 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार
माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 07 Oct 2023 02:33 PM IST
सार

स्कूल परिसर में अचानक गुलदार दिखाई देने से बच्चे और अध्यापक दहशत में आ गए। आनन-फानन एक शिक्षिका ने सभी कक्षाओं के दरवाजे बंद कर दिए, जिससे बच्चे सुरक्षित रहे। 

विज्ञापन
Guldar entered the school in Haridwar scared students created ruckus Uttarakhand news in hindi
गुलदार - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरिद्वार के भेल क्षेत्र स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेक्टर एक में स्कूल के परिसर में गुलदार देखने पर क्लास में छात्र-छात्राओं ने हल्ला मचा दिया। शोर सुनकर सुन कर शिक्षिका सुनीता रानी ने साहसिक तरीके से सभी कक्षाओं के दरवाजे बंद कर दिए।

विज्ञापन


स्कूल की प्रधानाध्यापिका माहेश्वरी शाह और शिक्षिका सुनीता रानी ने वन विभाग की टीम इसकी जानकारी दी। कुछ ही देर में वन विभाग की टीम, रानीपुर कोतवाली से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे । हालांकि टीम के पहुंचने तक मादा गुलदार जा चुकी थी। आसपास के लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले भी क्षेत्र में गुलदार देखा गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक: गृह मंत्री शाह की अध्यक्षता में चर्चा शुरू, सीएम योगी, धामी सहित कई मंत्री शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल में लगभग 80 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। घटना के दौरान स्कूल में 60 से 65 छात्र-छात्रा मौजूद थे। घटना के बाद स्कूल की छुट्टी करवा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed