{"_id":"5a4b8fa34f1c1bc20a8b60d3","slug":"without-divorce-wife-took-second-marriage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'ट्रिपल तलाक' की खबर ही सुनता रह गया पति, इधर पत्नी ने कर डाला चौंका देने वाला काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'ट्रिपल तलाक' की खबर ही सुनता रह गया पति, इधर पत्नी ने कर डाला चौंका देने वाला काम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Tue, 02 Jan 2018 07:29 PM IST
विज्ञापन
ट्रिपल तलाक
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन तलाक को ‘तलाक’ कानून की चर्चा के बीच हरिद्वार में एक महिला ने ऐसा काम कर डाला कि पति और परिजन चौंक गए। पढ़िए पूरी खबर...
विज्ञापन
महिला ने तलाक दिए बगैर दूसरा निकाह कर लिया है। इस पर पहले पति ने पत्नी सहित 15 लोगों के खिलाफ ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। ज्वालापुर के मोहल्ला चौहनान निवासी तसलीम अंसारी पुत्र शमशाद निवासी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका निकाह साहिबा पुत्री मेहराज निवासी गांव गाडोवाली पथरी से हुआ था। आरोप है कि निकाह के दौरान ससुराल पक्ष ने एक कोरे कागज पर उसके हस्ताक्षर कराए थे ताकि वह पत्नी को मनमर्जी से तलाक न दे सके।
विज्ञापन
पत्नी को वापस लाने के लिए कई बार ससुराल गया लेकिन हर बार की अभद्रता
कोर्ट
- फोटो : amar ujala/ file photo
आरोप है कि दिसंबर 2016 में उसकी पत्नी बिना बताए अपने मायके चली गई। तब से वह पत्नी को वापस लाने के लिए कई बार ससुराल गया, लेकिन हर बार उसके साथ अभद्रता की गई।
आरोप है कि उसे कुछ माह पहले पला चला कि उसकी पत्नी ने दूसरा निकाह कर लिया है, जबकि तलाक की कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि विरोध दर्ज कराने पर ससुराल पक्ष ने एक स्टांप पेपर दिखाकर तलाक देने की बात कही, जबकि उसने कभी तलाक दिया ही नहीं था। आरोप है कि धोखाधड़ी से तलाकनामा तैयार कर उसकी पत्नी का दूसरा निकाह कराया गया है।
कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि पति की शिकायत पर पत्नी साहिबा, सास शाहिना, रिश्तेदार शहीद हसन निवासीगण गांव गाडोवाली, मुंहभोला भाई नवाब अली निवासी मोहल्ला पांवधोई, मौजूदा पति के पिता जाहिद हसन, सास फिरोजबानो, रिश्तेदार विशाल, आसमां, परवेज, जुल्फिकार अली निवासी मोहल्ला हज्जावान, बेबी, हारुन निवासी मोहल्ला कड़च्छ, ताहिर, रिजवान, शहीद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।