{"_id":"64a9ae925740237f2306fe04","slug":"withdrawal-of-salary-of-absent-workers-of-kalsi-phc-stopped-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1033-195700-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: एसडीएम का पीएचसी में छापा, गायब मिले चार कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: एसडीएम का पीएचसी में छापा, गायब मिले चार कर्मी
विज्ञापन
विज्ञापन
कालसी पीएचसी के अनुपस्थित कर्मियों का वेतन आहरण रोका
उप जिलाधिकारी कालसी युक्ता मिश्रा ने शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य केंद्र में चार कर्मचारी अनुपस्थित मिले। एसडीएम ने अनुपस्थित चारों कर्मचारियों के वेतन आहरण पर रोक लगा दी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, पीआरडी जवानों की ओपीडी, शाम और रात की ड्यूटी का रोस्टर चार्ट बनाकर कक्ष में चस्पा करने के निर्देश दिए।
उप जिलाधिकारी शनिवार दोपहर 12 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। उन्होंने चिकित्सकों और कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका देखी। चार कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिनकी अनुपस्थिति को लेकर पंजिका में कोई एंट्री भी नहीं थी। अनुपस्थित कर्मियों के बारे में पूछे जाने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित चिकित्सक और अन्य कर्मचारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। एसडीएम ने उनके वेतन आहरण पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप उनियाल देहरादून गए थे। जबकि महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. नमिता पंत की रात्री ड्यूटी होना बताया गया। उप जिलाधिकारी ने बताया कि अस्पताल में साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं सही मिलीं। अनुपस्थित कर्मियों का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन