फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   With the scope of Doon District Panchayat decreasing

Dehradun News: दून जिला पंचायत का दायरा घटा तो खजाना भी हुआ कम

Fri, 12 Jan 2024 12:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
With the scope of Doon District Panchayat decreasing
I-वर्ष 2018 में 72 गांव नगर निगम में हो गए थे शामिल
विज्ञापन

I

I
I

I
I

I-वर्ष 2019 में 43 की बजाय 30 जिला पंचायत क्षेत्रों पर हुआ था चुनावI



दून जिला पंचायत का दायरा घटने के साथ ही इसका सीधा असर आमदनी पर भी पड़ा है। पहले की बजाय अब राजस्व का खजाना भी कम हो गया है। हालांकि अफसरों की ओर से राजस्व बढ़ाने के दावे किए जा रहे हैं।

दरअसल, वर्ष 2018 में दून जिला पंचायत के 72 गांवों को नगर निगम में शामिल किया गया था। ऐसे में जिला पंचायत दून का दायरा काफी घट गया है। वहीं दिसंबर 2019 में जिला पंचायत का चुनाव 43 की बजाय 30 जिला पंचायत क्षेत्रों पर हुआ। दून पंचायत से छह दर्जन गांवों के बाहर होने से इसका सीधा असर राजस्व पर पड़ा है।
विज्ञापन




पहले पंचायत का राजस्व जहां प्रतिवर्ष 2.50 करोड़ को पार कर जाता था। लेकिन अब ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है। वहीं कोरोनाकाल के दो वर्षों में भी खजाने को अच्छी खासी चपत लगी है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जिला पंचायत लदान-ढुलान, होर्डिंग/यूनिपॉल, लाइसेंस, दुकान, संपत्ति कर व शव निस्तारण (पशु) आदि मदों के माध्यम से कर के रूप में राजस्व प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त वर्ष 2021-22 में 1.87 व 2022-23 में 1.95 करोड़ के करीब ही राजस्व सिमट कर रह गया। जबकि मौजूदा वित्त वर्ष 2023-24 के नौ महीने से ज्यादा का समय बीत जाने पर 1.20 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल हो सका है। उधर, अफसरों का कहना है कि वित्त वर्ष के अंतिम तक जिला पंचायत का राजस्व दो करोड़ तक पहुंच जाएगा।




I
I

Iजिला पंचायत का दायरा घटने से राजस्व पर इसका असर पड़ा है। वहीं बकायादारों से कर की वसूली की जा रही है। आगामी दिनों में कर वसूली को लेकर ओर तेजी बरती जाएगी। -प्राची रावत, कर अधिकारी, जिला पंचायत, देहरादूनI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed