{"_id":"5800e8a54f1c1bc67b29068a","slug":"winter-season-start-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून में ठंड का असर हुआ तेज, गिरा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून में ठंड का असर हुआ तेज, गिरा पारा
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 14 Oct 2016 07:46 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम पर सर्दी का असर शुरू हो चुका है। शुक्रवार को भी तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक अभी दिन के तापमान में कुछ गर्माहट है, जबकि रात का तापमान गिरने से ठंड तेज हो गई है।
सर्दी की शुरुआत में मौसम सुबह शाम ठंडक वाला हो रहा है। हालांकि दिन में गर्मी के बीच अधिकतम तापमान 31 डिग्री से ऊपर जा रहा है।
शुक्रवार को भी दिन का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बीते तीन दिन में राजधानी में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री से अधिक की गिरावट आई है। बृहस्पतिवार को रात का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री था, वह शुक्रवार को गिरकर 16.8 डिग्री पर आ गया।
रात के तापमान में यह गिरावट लगातार जारी रहेगी। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में कहीं भी बारिश के आसार नहीं है। ज्यादातर जगहों पर मौसम शुष्क ही रहेगा।
विज्ञापन
कुछ जगहों पर आंशिक बादल जरूर आ सकते हैं। राजधानी में भी मौसम शुष्क रहने वाला है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट तेज हो जाएगी।
विज्ञापन