फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   wine growing supply in the tank of petrol

पेट्रोल की टंकी में सप्लाई हो रही शराब

Fri, 25 Oct 2013 11:17 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 25 Oct 2013 11:17 PM IST
विज्ञापन
wine growing supply in the tank of petrol

पेट्रोल की टंकी में शराब ला रहा कार सवार तस्कर दून पुलिस के हत्थे चढ़ गया। शराब चंडीगढ़ से ऋषिकेश पहुंचायी जा रही थी। पुलिस ने कार को सीज कर लिया है।

विज्ञापन


क्लेमनटाउन पुलिस और एसओजी ने बृहस्पतिवार देर रात कार: एचआर75-1133 को आशारोड़ी चेक पोस्ट पर रोका। चालक कार को एलपीजी सिलेंडर से चला रहा था। पेट्रोल की टंकी के दोनों तरफ चेंबर बनाकर उसमें तेरह पेटी अंग्रेजी शराब की रखी हुई थी।
विज्ञापन


चंडीगढ़ से शराब लाकर देहरादून में सप्लाई

पुलिस ने कार चालक भगवानपुर मोहली पंचकुला (हरियाणा) निवासी धर्मसिंह पुत्र मदनलाल को गिरफ्तार कर लिया। धर्मसिंह चंडीगढ़ से शराब लाकर देहरादून और ऋषिकेश में बेचता था। यहां पर उसके कुछ नियमित ग्राहक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो खेप में उससे शराब खरीदते हैं। धर्मसिंह कई सालों से चंडीगढ़ से शराब की तस्करी कर रहा था। पकड़ी गई शराब की कीमत 25 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस शराब तस्करों के नेटवर्क को खंगाल रही है। तस्कर धर्मसिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed