{"_id":"5dd5a0358ebc3e54893c53c7","slug":"will-you-do-yoga-will-remain-healthy-dehradun-news-drn326683694","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोगे योग तो रहोगे निरोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोगे योग तो रहोगे निरोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय योग जागरुकता एवं प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को समापन हो गया। विशेषज्ञों ने कहा कि नियमित योग और स्वस्थ जीवनशैली से बीमारियों से दूर रहा जा सकता है।
बुधवार को समापन अवसर पर राजपुर रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को योग के संबंध में जागरूक किया गया। आचार्यकुलम के योग शिक्षक उदयवीर सिंह ने बच्चों को विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया। डायट प्राचार्य राकेश जुगराण ने कहा कि योग हमें स्वस्थ रहने में मदद करता है। भागदौड़ और प्रतिस्पर्द्धा के इस दौर में योग को अपनाना आवश्यक है। दो दिवसीय शिविर में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रायपुर, कारगी, अजबपुर कला, राजपुर रोड, राजकीय इंटर कॉलेज डोभालवाला, किशनपुर, बंजारावाला, नाथुवावाला, खुड़बुड़ा, नालापानी के करीब डेढ़ सौ छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन पुष्पा गुसाई और अरुण थपलियाल ने किया। इस अवसर पर डॉ. विनीश गुप्ता, सुनीत आर्य, रितेश आर्य, विपिन आर्य, ज्योति वालिया, रक्षा, स्वयं, आनंद, सुचेतना समेत शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।