फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: bjp new president Mahendra bhatt welcome program

Dehradun: ढोल नगाड़ों के साथ हुआ भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कहा-नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरूंगा

Tue, 02 Aug 2022 02:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 02 Aug 2022 02:42 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वे नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और प्रदेश के किसी भी कार्यकर्ता को नाराज नहीं करेंगे। कहा कि संघ और भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं के योगदान को अपनी प्रेरणा का स्त्रोत मानते हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News: bjp new president Mahendra bhatt welcome program
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का सोमवार को शहर में प्रदेश पदाधिकारियों और महानगर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। महानगर कार्यालय पर ढोल नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच प्रदेश अध्यक्ष को कार्यालय तक लाया गया। इस दौरान मिष्ठान का भी वितरण किया गया।

विज्ञापन


प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वे नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और प्रदेश के किसी भी कार्यकर्ता को नाराज नहीं करेंगे। कहा कि संघ और भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं के योगदान को अपनी प्रेरणा का स्त्रोत मानते हैं। संघ ने उन्हें सामान्य से वैचारिक कार्यकर्ता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नवनियुक्त अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का स्वागत किया। सीएम ने कहा कि हर कार्यकर्ता को अपनी बात रखने का अधिकार है। संगठन के पदाधिकारी सभी कार्यकर्ताओं के योगदान की समीक्षा निरंतर करते हैं।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि निश्चित ही युवा संगठन और युवा सरकार आने वाले समय में उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाएंगे। सीएम ने कार्यकर्ताओं को फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया और पार्टी कार्यक्रमों के साथ ही अपने क्षेत्र के परिवारों के साथ कुछ समय व्यतीत कर सरकार व संगठन की रीति नीति व कार्यक्रमों को साझा करने को कहा। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, महामंत्री कुलदीप कुमार, राजेंद्र भंडारी, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक सविता कपूर, उमेश शर्मा काऊ, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, महामंत्री सतेंद्र नेगी, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed