{"_id":"58dbfd374f1c1bfc4c63e54b","slug":"wildlife-crime-control-submit-a-report-of-tiger-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल का खुलासा, इस तरह हुई थी रामनगर में बाघ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल का खुलासा, इस तरह हुई थी रामनगर में बाघ की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 30 Mar 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के रामनगर में नरभक्षी बाघ की मौत जेसीबी से कुचलकर हुई थी। बाघ के रेस्क्यू का वीडियो वायरल होने के बाद राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) और वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ने अपनी रिपोर्ट में इस बाबत खुलासा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक बाघ के रेस्क्यू में कई तय नियमों का भी उल्लंघन किया गया था।
विज्ञापन
एनटीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि रिपोर्ट अंतिम स्वीकृति के लिए चेयरमैन के पास भेज दी गई है। जल्द ही जवाब के लिए इस रिपोर्ट को उत्तराखंड के मुख्य सचिव को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि जांच में पाया गया है कि रेस्क्यू के दौरान संबंधित गाइडलाइन और नियमों का खुलेआम उल्लंघन हुआ है। रिपोर्ट पर चेयरमैन की मंजूरी मिलने के बाद इसे उत्तराखंड के मुख्य सचिव को भेजेंगे और साथ ही पत्र भी लिखेंगे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि रामनगर में नरभक्षी बाघ की रेस्क्यू के दौरान जेसीबी से मौत होने की बात सामने आने के बाद 21 मार्च को एनटीसीए और भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून के अधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। नरभक्षी बाघ ने 16 मार्च को दो लोगों को मार डाला था।