फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   wild fire in uttarakhand panchachuli forest

वन्य जीवों के शिकार के लिए उत्तराखंड के जंगलों में लगाई भीषण आग, रेंजर को जल्द बुझाने के निर्देश

Tue, 27 Nov 2018 10:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़) Updated Tue, 27 Nov 2018 10:48 AM IST
विज्ञापन
wild fire in uttarakhand panchachuli forest
wild fire - फोटो : amar ujala

पंचाचूली का जंगल एक बार फिर से धधक उठा है। इस बार भी कस्तूरा मृग और अन्य वन्य जीवों के अवैध शिकार के लिए जंगल की तलहटी में आग लगाए जाने की आशंका है।

विज्ञापन


अवैध शिकार की आशंका को देखते हुए वन विभाग अब मंगलवार को वन पंचायत सरपंचों के साथ बैठक करेगा। 

शीतकाल में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात होने के बाद भोजन की तलाश में कस्तूरा मृग, मोनाल, हिरन, घुरड़, काकड़ आदि वन्य जीव तलहटी की ओर आते हैं। इनको इस क्षेत्र से बाहर निकालने के लिए अवैध शिकार करने वाले तलहटी को आग के हवाले कर देते रहे हैं।

विज्ञापन

मुन्स्यारी से करीब 40 किलोमीटर दूर इस क्षेत्र में आबादी नहीं

पिछली कई जांचों में इसकी पुष्टि भी हुई है। इस बार भी यही आशंका जताई जा रही है। मुन्स्यारी से करीब 40 किलोमीटर दूर इस क्षेत्र में आबादी नहीं है। पांच चोटियों, बुग्यालों और देवदार के जंगल के कारण यह जगह पर्वतारोहण और ट्रैकिंग करने वालों की पसंदीदा जगह है।

एसडीएम केएन गोस्वामी ने वन रेंजर पूरन सिंह देउपा को आग पर काबू पाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आग लगाने वालों पर वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1986 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज करने एवं वन्य जीव-जंतुओं का शिकार रोकने के लिए मंगलवार को वन पंचायत सरपंचों के साथ बैठक कर ठोस रणनीति बनाने के भी निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed